श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शर्मसार! तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने 10 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

Prayagraj Rape Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कई महीनों से एक बच्ची बीमार चल रही थी, जिसको ठीक करने के लिए परिवार ने एक झाड़-फूंक करने वाले को बुलाया
Prayagraj Rape Case

Prayagraj Rape Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कई महीनों से एक बच्ची बीमार चल रही थी, जिसको ठीक करने के लिए परिवार ने एक झाड़-फूंक करने वाले को बुलाया। तांत्रिक बच्ची को इलाज के बहाने एकांत में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ अश्लीलता की।

डरी सहमी बच्ची ने अपने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने तांत्रिक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बालिका को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया गया।

झाड़-फूंक के बहाने की अश्लीलता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना प्रयागराज के मऊआइमा के एक गांव अधेड़ की है, जहां एक 10 वर्षीय बच्ची काफी दिनों से बीमार चल रही थी। बीमारी से ठीक न होने पर मासूम के परिवार को किसी ने तांत्रिक को बुलाकर झाड़-फूंक कराने की सलाह दी। परिजनों ने शुक्रवार को एक बुजुर्ग तांत्रिक को बुलाया।

तांत्रिक ने कहा कि वह बच्ची को एकांत में झाड़-फूंक करके ठीक करेगा और उसने परिजनों को सामान लेने भेज दिया। आरोप है कि तांत्रिक ने बालिका से दुराचार किया। जब बालिका ने शोर मचाना शुरू किया तो तांत्रिक ने चुप रहने की धमकी दी। बेटी की चीख पुकार सुनकर परिजन आए तो बालिका ने रो-रोकर कथित तांत्रिक की करतूत बताई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

परिजनों ने तांत्रिक को पीटा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शाबान के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।ट

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी के घर आया ‘नन्हा मेहमान’, वीडियो शेयर कर जताया प्यार

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य