Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ये खिलाड़ी कर सकता है शुभमन गिल के साथ ओपनिंग, देखें संभावित प्लेइंग 11

ऐसे में पहले मैच में शुभमन गिल का ओपनिंग पार्टनर कौन होगा, ये बड़ा सवाल है। हालांकि भारतीय टीम में शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने के दो विकल्प मौजूद हैं...
Shubman Gill | IND VS JIM | SHRESHTH BHARAT

INDIA vs ZIMBABWE: भारत 6 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज में भारतीय टीम का कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है, जो आईपीएल में इस बार गुजरात टाइटंस के कप्तान थे। जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया में लगभग सभी युवा खिलाड़ी हैं और उनके पास खुद को साबित करने का बड़ा मौका है। इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली बार इंटरनेशनल T20I आई प्रारूप में खेलते हुए भी नजर आएंगे। अब भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला मैच 6 जुलाई को खेलेगी। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहे हैं कि शुभमन गिल किस बल्लेबाज के साथ इस मैच में ओपनिंग करेंगे।

यशस्वी जायसवाल सीरीज शुरू होने से पहले जिम्बाब्वे नहीं पहुंच पाए हैं, ऐसे में पहले मैच में शुभमन गिल का ओपनिंग पार्टनर कौन होगा, ये बड़ा सवाल है। हालांकि भारतीय टीम में शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने के दो विकल्प मौजूद हैं, जिसमें अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ शामिल हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने ही आईपीएल में अपनी-अपनी टीमों के लिए रन बनाए थे और ओपनिंग पोजीशन के लिए बड़े दावेदार हैं। लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ के अनुभव को देखते हुए ऐसा लगता है कि वो शुभमन गिल के ओपनिंग पार्टनर हो सकते हैं। हालांकि अभिषेक शर्मा बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या उन्हें पहले टी20 मैच में मौका मिलता है।

बिहार में गिरते पुलों पर नीतीश सरकार का बड़ा एक्शन, 17 इंजीनियर सस्पेंड

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़/अभिषेक शर्मा, सांई सुदर्शन, रियान पराग, जितेश शर्मा/ध्रुव जुरैल, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई।

राहुल गांधी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट्स से मिले, जानें क्या कहा?

जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर