Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

OLA CABS ने बनाई GOOGLE MAPS से दूरी, जानें वजह

ऑनलाइन टैक्सी सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी ओला कैब्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब कंपनी गूगल मैप का इस्तेमाल नहीं करेगी। इसकी जगह वह अपने खुद के बनाए हुए ओला मैप्स का उपयोग करेगी...
OLA CABS | GOOGLE MAPS | OLA MAPS | SHRESHTH BHARAT

Ola Cab Drivers use Ola Maps: ऑनलाइन टैक्सी सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी ओला कैब्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब कंपनी गूगल मैप का इस्तेमाल नहीं करेगी। इसकी जगह वह अपने खुद के बनाए हुए ओला मैप्स का उपयोग करेगी, जिससे कंपनी को करीब 100 करोड़ रुपये की बचत होगी।

बता दें, ओला ग्रुप के को-फाउंडर और चेयरमैन भाविश अग्रवाल ने कहा कि कुछ महीने पहले एज्योर का साथ छोड़ा था। अब हमने गूगल मैप्स से भी पूरी तरह से दूरी बना ली है। हम सालाना इसके लिए 100 करोड़ रुपये खर्च करते थे, जोकि अब हमें नहीं देने होंगे।

शनि महाराज करेंगे इन राशियों का बेड़ा पार, ये जातक रहें सावधान

तीन महीने पहले एज्योर से तोड़ा था नाता

दरअसल, कंपनी ने करीब तीन महीने पहले माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर के साथ संबंध तोड़ने का ऐलान किया था और अपना पूरा काम इन-हाउस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फर्म क्रुट्रिम को दे दिया था।

इसकी जानकारी कंपनी के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल ने 11 मई को एक्स पर दी थी कि उनकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर के साथ संबंध तोड़ रही है और एक सप्ताह के भीतर पूरा काम अपनी AI फर्म क्रुट्रिम को सौंप देगी।

बता दें, AI कंप्यूट के अलावा, ओला मैप्स डेवलपर्स को मैपिंग और लोकेशन-आधारित सेवाओं के अलावा लोकेशन इंटेलीजेंस सेवाएं भी प्रदान करती है।

ANI ने PTI पर ठोका मुकदमा, हर्जाने में मांगी मोटी रकम; जानें मामला

ओला कैब्स ऐप की मैपिंग की जरूरतों को किया पूरा

ओला ने अक्टूबर 2021 में जियोस्पेशियल सेवाओं के पुणे की कंपनी जियोस्पोक का अधिग्रहण किया था। ओला मैप्स फिलहाल कंपनी के प्रमुख ओला कैब्स ऐप की मैपिंग जरूरतों को पूरा करती है। कंपनी ने जनवरी में एक सॉफ्टवेयर अपडेट के हिस्से के रूप में अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए ओला मैप्स को रोल आउट करने की योजना की भी घोषणा की थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग