Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राहुल गांधी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट्स से मिले, जानें क्या कहा?

Rahul Gandhi meets loco pilot: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज दिल्ली का दौरा किया। शुक्रवार को वह अचानक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट्स से मुलाकात की...
Rahul Gandhi | loco pilot | Rahul Gandhi meets loco pilot | shreshth bharat

Rahul Gandhi meets loco pilot: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज दिल्ली का दौरा किया। शुक्रवार को वह अचानक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट्स से मुलाकात की। उन्होंने लोको पायलट्स का हालचाल पूछा और उनकी परेशानियों को सुना। इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने 50 से अधिक लोको पायलट्स से मुलाकात की।

लोको पायलट्स ने ड्यूटी में कम आराम दिए जाने की शिकायत की और ज्यादा आराम दिए जाने की बात कही। इस पर राहुल ने लोको पायलट्स की मांग का समर्थन किया है। साथ ही उनको आश्वासन दिया कि वे लगातार रेलवे के निजीकरण और रेलवे में भर्ती की कमी का मुद्दा उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे। कांग्रेस ने X पर राहुल के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जाने की 4 तस्वीरें भी शेयर कीं। इसमें बताया कि राहुल ने पूरे भारत से आए करीब 50 लोको पायलटों से मुलाकात की।

बता दें, पायलट्स को अपर्याप्त आराम न मिलने और समय से ज्यादा ड्यूटी करने की वजह से बहुत तनाव होता है और एकाग्रता में कमी आती है, जो दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है। विशाखापट्टनम हादसे को लेकर हुई हालिया जांच समेत कई रिपोर्ट्स में रेलवे ने इस बात को स्वीकार किया है। कांग्रेस ने कहा कि पिछले 4 सालों में रेलवे भर्ती बोर्ड ने हजारों पदों पर रिक्तियों के बावजूद एक भी लोको पायलट की भर्ती नहीं की है। पायलटों ने आशंका जताई कि यह जानबूझकर उठाया गया कदम मोदी सरकार द्वारा रेलवे का निजीकरण करने की योजना है।

मानसून में सर्दी-ज़ुकाम कर रहा है परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

इस मुलाकात का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि भारतीय रेलवे में ट्रेन चलाने वाले लोको पायलट बहुत कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं। लंबी दूरी की ट्रेनें, कई-कई घंटे की ड्यूटी, न नींद, न आराम, वे तनाव में काम करते हैं और इस वजह से भी दुर्घटनाएं होती हैं। रेलवे में 3 लाख से ऊपर पद खाली हैं। लोको पायलट के भी हजारों पद खाली हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात