श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

IND vs SL: भारत और श्रीलंका का पहला रोमांचक मैच टाई, असलंका ने बदला गेम

IND vs SL Match Tie: भारत और श्रीलंका के के बीच पहला वनडे टाई हो गया। भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया।
IND vs SL Match Tie

IND vs SL Match Tie: भारत और श्रीलंका के के बीच पहला वनडे टाई हो गया। भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। श्रीलंका ने भारत को 230 रनों का लक्ष्य दिया।

श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की। भारत को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 33 गेंदों में अपने करियर का 56वां अर्धशतक पूरा किया। दुनिथ वेलालागे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। रोहित की पारी का अंत कर दिया। रोहित 47 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्के की मदद से 58 रन बनाए।

भारतीय टीम अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई है और उसने 87 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। धनंजय ने वाशिंगटन सुंदर को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। भारतीय बल्लेबाजों को श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते देखा जा रहा है। भारत को पांचवां झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। वह 23 गेंदों में 23 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। भारत को छठा झटका केएल राहुल (31) के रूप में लगा, जबकि सातवां विकेट अक्षर पटेल (33) के रूप में गिरा।  भारत को आठवां झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा। असलांका ने उन्हें सिर्फ दो रन आउट कर दिया। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के रूप में मोहम्मद सिराज शिवम दुबे का साथ देने उतरे हैं।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 101 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, पहले निशांका और फिर वेलालागे ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर श्रीलंका को संभाला और भारत के सामने 231 रनों का लक्ष्य रखा। भारत के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला। 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य