श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Ind vs SA: भारत का 2023 वर्ल्ड कप फाइनल से बन रहा खास संयोग, फैंस की बढ़ी टेंशन

Ind vs SA: यह मैच आज रात 8 बजे से शुरू होगा। फाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक खास संयोग निकलकर सामने आया...
IND VS SA| SHRESHTH BHARAT

Ind vs SA: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के बाद टीम इंडिया का अब फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा। यह मैच आज रात 8 बजे से शुरू होगा। फाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक खास संयोग निकलकर सामने आया है। ये संयोग 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ा हुआ है। इसके बारे में जानने के बाद क्रिकेट प्रेमियों की टेंशन बढ़ गई है कि कहीं इस बार भी भारत का हाल 2023 वर्ल्ड कप फाइनल जैसा न हो जाए।

Ind vs SA: बन रहा ये खास संयोग

इस संयोग का आधार वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल है, जब टीम इंडिया बिना कोई मैच हारे फाइनल तक पहुंची थी। उस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भी लगातार 8 मैच जीत कर फाइनल का टिकट कटाया था और भारत को हराकर करोड़ों इंडियंस का सपना तोड़ दिया था।

अगर हम इस वर्ल्ड कप 2023 से आज के मैच की तुलना करें तो दोनों परिस्थितियां लगभग समान ही हैं। यहां भी टीम इंडिया बिना कोई मैच हारे फाइनल में पहुंची है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम भी लगातार 8 मैच जीतते हुए फाइनल में पहुंची है। इस तरह वर्ल्ड कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक खास कनेक्शन दिखाई दे रहा है। इस संयोग से करोड़ों इंडियन फैंस की टेंशन बढ़ गई है। फैंस को इस बात का डर सता रहा कि कहीं भारत के हाथों से एक बार फिर वर्ल्ड फिसल चला न जाए।

Read More- टीम इंडिया का विश्वकप जीतना पक्का, बस दूर कर ले ये तीन कमजोरी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

National Women's Day
नेशनल वुमन्स डे आज, जानें भारतीय महिलाओं के लिए क्यों है महत्वपूर्ण
Samay Raina News
महाराष्ट्र साइबर सेल ने कॉमेडियन समय रैना को जारी किया दूसरा समन
RSSB CET 2024 Result
RSSB CET 2024 Result: राजस्थान CET का रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें चेक
Actress Yamini Malhotra
अभिनेत्री यामिनी मल्होत्रा ने रणवीर अल्लाहबाडिया की विवादित टिप्पणी की निंदा की
Bhagwant Mann
पंजाब के युवाओं के पास बड़ा मौका, CM भगवंन मान ने किया पुलिस भर्ती का एलान
New Income Tax Bill 2025
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया नया इनकम टैक्स बिल, जानें क्या होंगे बदलाव?