Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Ind vs Eng: विजय अभियान जारी रखना चाहेगी टीम इंडिया, क्या शमी को मिलेगा मौका?

India vs England 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। भारतीय ने पहले मैच में शानदार जीत हासिल की थी।
India vs England 2nd T20

India vs England 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। भारतीय ने पहले मैच में शानदार जीत हासिल की थी। इसी के साथ भारतीय टीम जीत के अभियान को जारी रखना चाहेगी। वहीं, मोहम्मद शमी की फिटनेश भारत के लिए समस्या बनी हुई है। वे पहले मैच में नहीं खेल पाए थे।

चेपक की पिच पर स्पिनरों का दबदबा

भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में तीन स्पिनरों को मौका दिया था, जिसका फायदा भी मिला था और मैच पर एक-तरफा जीत हासिल कर ली थी। चेपक स्टेडियम की पिच से स्पिनरों को और अधिक मदद मिलती है तो ऐसी परिस्थितियों में वरुण, उप कप्तान अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई का प्लेइंग XI में बने रहना तय है।

अर्शदीप सिंह और वरुण ने किया था शानदार प्रदर्शन

बात दें कि पिछले मैच में इस मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन करके भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इंग्लैंड की तरफ से अनुभवी स्पिनर आदिल रशीद और लियम लिविंगस्टोन भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश करेंगे।

ये भी पढ़ें- रणजी में रोहित शर्मा का बल्ला दिखा खामोश, यशस्वी ने फिर किया निराश

अभिषेक और सैमसन एक बार फिर से भारतीय पारी की शुरुआत करेंगे। पिछले छह मैच में तीन शतक बनाने वाले सैमसन लंबी पारी नहीं खेल पाए थे, लेकिन अभिषेक ने 34 गेंद पर 79 रन की तूफानी पारी खेली थी।

भारत की संभावित प्लेइंग 11:

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई या मोहम्मद शमी।

ये भी पढ़ें- जोकोविच चोट के कारण सेमीफाइनल से हटे, ज्वेरेव ने किया फाइनल में प्रवेश

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग