श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रणजी में रोहित शर्मा का बल्ला दिखा खामोश, यशस्वी ने फिर किया निराश

Rohit Sharma, Yashasvi Jaiswal In Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2025 की 23 जनवरी से शुरुआत हो चुकी है। इस रणजी ट्रॉफी में भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे के कप्तान रोहित शर्मा भी खेल रहे हैं।
Rohit Sharma In Ranji Trophy

Rohit Sharma In Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2025 की 23 जनवरी से शुरुआत हो चुकी है। इस रणजी ट्रॉफी में भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे के कप्तान रोहित शर्मा भी खेल रहे हैं। सबकी निगाहें रोहित के फॉर्म पर ही टिकी थी। उनसे सभी को खास प्रदर्शन की उम्मीद थी। रोहित हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुंबई में खेलने उतरे, लेकिन दोनों ही पारियों में रन बनाने में नाकाम रहे।

रोहित शर्मा को मिला था जीवनदान

दरअसल, रोहित शर्मा पहली पारी में ज्यादा स्कोर नहीं कर पाए सस्ते में निपट गए थे, लेकिन फैंस को उनकी दूसरी पारी में रन बनाने की उम्मीद में थे, लेकिन वह एक बार फिर से नाकाम रहे और तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह चरक की गेंद का शिकार बन गए। रोहित ने 35 गेंदों 28 रन बनाए, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे। रोहित को इस अपनी छोटी सी पारी के दौरान जीवनदान भी मिला था, लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा सके।

युद्धवीर सिंह चरक ने इसके बाद दूसरे ओपनर यशस्वी जायसवाल को भी चलता कर दिया। यशस्वी ने 51 गेंदों पर 26 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल रहे।

कौन हैं युद्धवीर

बता दें कि 27 साल के युद्धवीर दाएं हाथ के मीडियम पेस बॉलर हैं और उनका जन्म जम्मू में हुआ था। युद्धवीर को ‘जम्मू एक्सप्रेस’ भी कहा जाता है। युद्धवीर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते दिखेंगे। राजस्थान ने उन्हें आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में 35 लाख रुपये की कीमत में खरीदा है।

अब तक की मैच समरी

बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी में 120 रन बनाए थे। मुंबई की पहली पारी में शार्दुल ठाकुर के बल्ले से 51 रन निकले। जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 206 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 86 रनों की लीड ली। इसके बाद मुंबई ने 86 रन पर ही 5 विकेट खो दिए. मुंबई की ओर से दूसरी पारी में श्रेयस अय्यर (17) और शिवम दुबे (0) ने भी निराश किया।

ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी देख गदगद हुए युवराज सिंह, एक्स पर दी बधाई

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा