Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जोकोविच चोट के कारण सेमीफाइनल से हटे, ज्वेरेव ने किया फाइनल में प्रवेश

Australian Open 2025: नोवाक जोकोविच चोटिल होने के कारण शुक्रवार को यहां अलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के सेमीफाइनल का पहला सेट हारने के बाद मैच से हट गए।
Novak Djokovic

Australian Open 2025: नोवाक जोकोविच चोटिल होने के कारण शुक्रवार को यहां अलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के सेमीफाइनल का पहला सेट हारने के बाद मैच से हट गए। जोकोविच ने पहला सेट टाईब्रेकर में 7-6 से गंवा दिया था। इसके बाद उन्होंने नेट के चारों ओर चक्कर लगाया और मैच से हटने का फैसला किया। इस तरह से ज्वेरेव फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।

कार्लोस अल्कराज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान जोकोविच की पांव की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। उन्होंने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया और उसके बाद कोर्ट से बाहर चले गए। दर्शक हालांकि उनके फैसले से खुश नहीं दिखे।

जोकोविच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने पैर में दर्द का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘यह और भी बदतर होता जा रहा था। मैं अगर पहलाा सेट जीत भी लेता तब भी मेरे लिए आगे खेलना मुश्किल होता।’’

जोकोविच से शुक्रवार को पूछा गया कि क्या उन्होंने मेलबर्न पार्क में अपना अंतिम मैच खेल लिया है तो इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मेरे लिए फिर से मौका हो सकता है। कौन जानता है। मैं सत्र में आगे अपने प्रदर्शन पर गौर करूंगा। मैं अभी खेलना जारी रखना चाहता हूं। ’’

ज्वेरेव पहली बार बनाई में फाइनल

दूसरी वरीयता प्राप्त ज्वेरेव पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं जहां उनका सामना इटली के मौजूदा चैंपियन और विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर और बेन शेल्टन के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

ज्वेरेव ने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि हर किसी ने टिकटों के लिए भुगतान किया है और हर कोई पांच सेटों का शानदार मैच देखना चाहता है, लेकिन आपको यह समझना होगा कि नोवाक जोकोविच ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने पिछले 20 वर्षों से इस खेल को अपने जीवन का सब कुछ दिया है।’’

ये भी पढ़ें- रणजी में रोहित शर्मा का बल्ला दिखा खामोश, यशस्वी ने फिर किया निराश

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात