Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस : आप

Delhi elections 2025: आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की 'हत्या' की साजिश रचने का आरोप लगाया...
atishi and bhagwan

Delhi elections 2025: आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की ‘हत्या’ की साजिश रचने का आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि पंजाब पुलिस द्वारा उन्हें प्रदान की गई सुरक्षा बहाल की जाए, जो वापस ले ली गई है। इस आरोप पर भाजपा या दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

आतिशी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने आयोग को पत्र लिखकर पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को ‘समान अवसर’ देने, केजरीवाल को पंजाब पुलिस द्वारा दी गई सुरक्षा बहाल करने और उन पर ‘जानलेवा’ हमलों की जांच करने की मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आदेश के अनुसार केजरीवाल पर कथित हमलों पर आंखें मूंद ली हैं।

हत्या की इस साजिश में दो लोग शामिल- आतिशी

आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा, “केजरीवाल जी की हत्या की इस साजिश में दो लोग शामिल हैं- भाजपा और दिल्ली पुलिस। वे दोनों केजरीवाल की जान लेने की साजिश कर रहे हैं। उन पर एक के बाद एक हमले की कोशिश की गई है। अक्टूबर (पिछले साल) में केजरीवाल पर हमला किया गया। जांच में पता चला कि हमलावर भाजपा कार्यकर्ता थे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।”

उन्होंने कहा, “हमने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर केजरीवाल की सुरक्षा बहाल करने की मांग की है। हमें दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है, क्योंकि वह अमित शाह के नियंत्रण में है।”

‘आप’ नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली चुनाव से पहले गंदी राजनीति करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केजरीवाल की सुरक्षा हटाने की साजिश रची है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल को मिला सर्वजन लोक शक्ति पार्टी का समर्थन

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा