Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs BAN Test LIVE: बांग्लादेश के खिलाफ भारत की खराब शुरुआत, सस्ते में निपटे रोहित-कोहली

भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच आ ज चेन्नई में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।
IND Vs BAN First Test Match

IND Vs BAN First Test Match Live Updates: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच आज से चेन्नई में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करेगी। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने मैच की शुरूआत में अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है और भारतीय टीम के तीन खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली और शुभमन गिल को आउट कर दिया है।

खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिया हैं। यशस्वी जायसवाल 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बांग्लादेश की तरफ से अभी तक हसन महमूद ने तीनों विकेट लिए हैं।

दो स्पिनरों के साथ खेल रहा भारत

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि वे तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ इस मैच में उतर रहे हैं। तेज गेंदबाजी का जिम्मा जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज संभालेंगे, जबकि स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के कंधों पर होगा।

पंत, कोहली और राहुल की वापसी

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, केएल राहुल और विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है। वहीं, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और यश दयाल को इस मैच में मौका नहीं मिला है।

भारत की प्लेइंग- 11

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप।

बांग्लादेश की प्लेइंग-11

शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल होसैन शांतो, मोमिनुल हक, मुशिफिकुर रहीम, लिटन दास,शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद और नाहिद राणा।

मालविका का शानदार प्रदर्शन, चीन ओपन में ओलंपिक पदक विजेता को हराया

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग