Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मालविका का शानदार प्रदर्शन, चीन ओपन में ओलंपिक पदक विजेता को हराया

भारत की मालविका बंसोड़ ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चीन ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग को सीधे गेम में हराया है।
Malvika Bansod

भारत की मालविका बंसोड़ ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चीन ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग को सीधे गेम में हराया है। तुनजुंग को 46 मिनट में 26-24, 21-19 से हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। वह इस टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय बचींl हैं।

22 साल की मालविका अगले दौर में राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार की पदक विजेता क्रिस्टी गिल्मोर से भिड़ेंगी।
महिला एकल में हालांकि अन्य भारतीय खिलाड़ियों आकर्षी कश्यप और सामिया इमाद फारूकी को शिकस्त का सामना करना पड़ा। आकर्षी को चीनी ताइपे की चियू पिन चियान के खिलाफ 15-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि सामिया एकतरफा मुकाबले में क्रिस्टी के खिलाफ 9-21 7-21 की हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।

महिला युगल में त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद को सीह पेई शेन और हुंग एन जू की चीनी ताइपे की जोड़ी के खिलाफ 21-16, 15-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। रुतुपर्णा पांडा और श्वेतपर्णा पांडा को भी करीबी मुकाबले में 11-21, 21-16, 11-21 से हार झेलनी पड़ी।

मिश्रित युगल में बी सुमित रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी भी पहले दौर में टेन कियान मेंग और लाई पेई जिंग से 10-21, 16-21 से हार गई, जबकि सतीश कुमार करुणाकरन और आद्या वरियथ को चेन टेंग जेइ और तोह ई वेई की मलेशिया की जोड़ी के खिलाफ 14-21, 11-21 से शिकस्त मिली।

पुरुष एकल में किरण जॉर्ज को पहला गेम जीतने के बावजूद जापान के केंटा निशिमोटो के खिलाफ 21-4, 10-21, 21-23 से हार का सामना करना पड़ा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड