Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चक्रवाती तूफान ‘यागी’ यूपी में मचाएगा कोहराम, भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तूफानी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटे तक चक्रवाती तूफान यागी का असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है, जिसकी वजह से कई जिलों में 8वीं तक के स्कूल बंद किए गए हैं।
Cyclone Yagi

Cyclone Yagi: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान का असर अब उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे प्रदेश के लिए भारी है। इस दौरान 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रतापगढ़, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चित्रकूट, बहराइच और हमीरपुर समेत बाकी जिलों में कक्षा 1 से आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन दिन तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने फतेहपुर, प्रयागराज, रायबरेली, प्रतापगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अमेठी, कानपुर देहात, जालौन, सुल्तानपुर, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, झांसी, मुरादाबाद, बांदा, बिजनौर, अमरोहा और रामपुर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसे देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने लखनऊ समेत अयोध्या, बाराबंकी, रायबरेली, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, चित्रकूट, कानपुर नगर, बांदा, प्रयागराज, कौशाम्बी, कानपुर देहात, अमेठी, फतेहपुर, कन्नौज, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र, चंदौली, प्रतापगढ़, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर जिले के आस पास गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

पूर्वांचल में बाढ़ की चपेट में 50 गांव मूसलाधार बारिश की वजह से पूर्वांचल के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मऊ, सोनभद्र और गाजीपुर में 50 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सोनभद्र में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, जिसके बाद रिहन्द और ओबरा डैम के गेट खोलने पड़े।

वहीं, नगवां और घंघरौल बांध से भी पानी छोड़े जाने के कारण कर्मनाशा नदी रौद्र रूप धारण किए हुए है। चंदौली जिले में भी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं। राज्य में लगातार हो रही बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा नदी खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रही, जिसकी वजह से बलुआ और पड़ाव के श्मशान घाट डूब गए हैं। कई गांवों में भी पानी घुस गया है।

Bihar: नवादा में दबंगों ने मचाया कोहराम, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर जलाए

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग