Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

टी20 वर्ल्ड कप के बाद जसप्रीत बुमराह को मिला ICC का ये खास अवार्ड

Jasprit Bumrah ICC Player of the Month June: भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है...
Jasprit Bumrah ICC Player of the Month June

Jasprit Bumrah ICC Player of the Month June: भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। इस अवार्ड के लिए बुमराह के साथ-साथ रोहित शर्मा और अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का भी नाम शामिल था, लेकिन आखिर में बुमराह को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया। टी20 वर्ल्डकप 2024 के फाइनल मैच में तो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ घातक गेंदबाजी की थी, फैंस उनकी गेंदबाजी को सालों-साल याद रखेंगे।

ऐसा था बुमराह का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

बता दें, टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह ने कुल 8 मैच खेले थे, जिसमें 4.17 की इकॉनमी से उन्होंने 15 विकेट हासिल किए। जसप्रीत बुमराह इस पूरे टूर्नामेंट में तब विकेट हासिल कर रहे थे, जब टीम को विकेट की सबसे ज्यादा जरूरत होती थी। बुमराह ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान और फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हारे हुए मैच में टीम को वापसी कराई थी और जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

ईडी ने एल्विश यादव को भेजा नोटिस, 23 जून को होंगे पेश

बुमराह ने रोहित और गुरबाज को बधाई दी

बुमराह ने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिलने के बाद कहा कि ‘जून ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। पिछले कुछ दिन हम लोगों के लिए बहुत शानदार रहे हैं। शानदार प्रदर्शन कर टूर्नामेंट जीतना काफी खास अहसास है, इन यादों को मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और रहमानुल्लाह गुरबाज को शानदार प्रदर्शन के लिए मैं बधाई देता हूं। अंत में मैं अपने परिवार, साथी खिलाड़ियों और कोच को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।’

फ्लैट के साथ हुआ ‘खेल’ तो युवराज सिंह पहुंच गए दिल्ली हाईकोर्ट, जानिए मामला

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही