Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप-मर्डर में संजय रॉय दोषी करार, जानें कब होगा सजा का एलान

RG Kar Doctor Rape Case: कोलकाता के सियालदह की सत्र अदालत ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले में अपना फैसला सुना दिया है।
RG Kar Doctor Rape Case

RG Kar Doctor Rape Case: कोलकाता के सियालदह की सत्र अदालत ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले में अपना फैसला सुना दिया है। मुख्य आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया है। जज अनिर्बान दास ने संजय रॉय को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा- 64 (बलात्कार के लिए सजा), 66 (मृत्यु का कारण बनने के लिए सजा) और 103 (हत्या) के तहत दोषी ठहराया है। अदालत संजय रॉय को सोमवार को सजा सुनाएगी।

वहीं, आरजी कर मामले के आरोपी संजय रॉय ने अदालत में दावा किया कि उसे फंसाया गया है। न्यायाधीश ने कहा कि उसे सोमवार को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा।

57 दिन बाद सुनाया फैसला

बता दें कि सियालदह कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास ने मुकदमा शुरू होने के 57 दिन बाद फैसला सुनाया है। जज ने संजय रॉय को दोषी ठहराते हुए अपनी टिप्पणी में कहा, “तुम्हें तो सजा मिलनी ही चाहिए।”

CBI ने की दोषी को कड़ी सजा की मांग

CBI ने दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है। पिछले साल इस केस ने पूरे देश लोगों को हिला कर रख दिया था। राजधानी दिल्‍ली से लेकर मुंबई और देश का ऐसा कोई हिस्‍सा नहीं था जहां घटना के विरोध में डॉक्‍टरों ने हड़ताल नहीं की थी।

कब हुई थी घटना?

बता दें कि पिछले साल 9 अगस्त 2024 को आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में हुई थी। ट्रेनी के साथ बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी थी। मामला स्थानीय सियालदह अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास की कोर्ट में चला, जिसने आज 57 दिन बाद फैसला सुनाया है।

ये भी पढ़ें- कोलकाता के आरजी कर दुष्कर्म मामले में आज आएगा कोर्ट का फैसला, पढ़ें पूरी खबर

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार