Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम का एलान आज, क्या बुमराह को मिलेगा मौका?

Team India Squad Announcement For Champions Trophy 2025: ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होगी।
Team India Squad Announcement For Champions Trophy 2025

Team India Squad Announcement For Champions Trophy 2025: ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होगी। इस बार चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत पाकिस्तान और दुबई में होना है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा, जबकि भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।

टीम इंडिया का एलान आज

बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का आज होगा। आज मुंबई में दोपहर 12.30 बजे चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें टीम का एलान होगा। साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे टीम का भी एलान किया जाएगा। इसके साथ ही रोहित शर्मा के प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लेने का मतलब ये है कि चैम्पियंस ट्रॉफी में वो ही भारतीय टीम की कमान संभालेंगे।

चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए संभावित 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड: 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप

ग्रुप ए – पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश
ग्रुप बी – दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड

चैम्पियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल

19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची
20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई
21 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची
22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर
23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी
25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी
26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर
27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी
28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर
1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची
2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई
4 मार्च- सेमीफाइनल-1, दुबई
5 मार्च- सेमीफाइनल-2, लाहौर
9 मार्च- फाइनल, लाहौर (भारत के फाइनल में पहुंचने पर दुबई में खेला जाएगा)
10 मार्च- रिजर्व डे

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग