Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केजरीवाल पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोकने का दिल्ली पुलिस पर लगा आरोप, जानें पूरा मामला

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है।
Arvind Kejriwal

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस डॉक्यूमेंट्री में केवल मेरे जेल से बाहर आने के बाद क्या क्या कार्य किए गए है, बस उन्हें दिखाना जाना था, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण इसे सद्द करना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि आप पार्टी ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस द्वारा इजाजत न मिलने की वजह से डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को रद्द करना पड़ा है। इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग दोपहर करीब 12 बजे प्यारेलाल भवन में होनी थी।

दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के आरोपों को किया खारिज

वहीं, दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि इस आयोजन के लिए DEO कार्यालय से कोई इजाजत नहीं ली गई थी। दिल्ली पुलिस ने कहा, ‘चूंकि चुनाव घोषित हो चुके हैं, इसलिए राजनीतिक दलों को डीईओ कार्यालय में सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से अनुमति के लिए आवेदन करना होगा। चुनाव के दौरान यह एक मानक प्रक्रिया है। उक्त आयोजन के लिए ऐसी कोई अनुमति नहीं ली गई थी और इसलिए यह दिशा-निर्देशों का उल्लंघन होगा। हम सभी दलों से इस समय चुनाव नियमों और विनियमों का पालन करने का आग्रह करते हैं।’

जानें कब होगी रिलीज ?

आम आदमी पार्टी ने कहा, “हम इसे फिर से शेड्यूल करेंगे और हम इसे किसी भी कीमत पर रिलीज़ करेंगे। हम आपको इस बारे में सूचित करते रहेंगे। असुविधा के लिए खेद है।”

ये भी पढ़ें- दिल्ली में किराएदारों को भी मिलेगा मुफ्त बिजली-पानी, केजरीवाल का बड़ा एलान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड