Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के नए हेड कोच, जय शाह ने किया एलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने भारतीय टीम के नए मुख्य कोच का एलान कर दिया है...
New Head Coach Indian Team Gautam Gambhir

New Head Coach Indian Team Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने भारतीय टीम के नए मुख्य कोच का एलान कर दिया है। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाया गया है। उन्होंने राहुल द्रविड़ की जगह ली है। 

रूस के इस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होंगे पीएम मोदी, 2019 में हुआ था एलान

बता दें, गंभीर तीनों प्रारूप में टीम इंडिया के कोच होंगे। जय शाह ने इसका पहले ही एलान किया था कि अलग-अलग कोच नहीं नियुक्त किए जाएंगे। गंभीर का कार्यकाल 3.5 साल का होगा। बीसीसीआई ने मई में आवेदन मंगवाए थे। इसके बाद दो लोगों का टेस्ट लिया गया था। इनमें गंभीर के अलावा भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच डब्ल्यूवी रमन का नाम शामिल था। हालांकि, अब जय शाह ने गंभीर के नाम का एलान कर दिया है।

जय शाह ने लिखा- गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं।    

जय शाह ने गंभीर के नाम का एलान करते हुए कहा- मुझे टीम इंडिया के हेड कोच के तौर गंभीर के नाम का एलान करते हुए काफी खुशी हो रही है। मैं उनका भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में स्वागत करता हूं। आधुनिक क्रिकेट तेजी से विकसित हुआ है और गौतम ने इस बदलते परिदृश्य को करीब से देखा है। अपने पूरे करियर में कठिनाइयों को सहने और विभिन्न भूमिकाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद, मुझे विश्वास है कि गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं।    

संगीता बिजलानी का जन्मदिन आज, बॉलीवुड को दी कई हिट फिल्में

श्रीलंका दौरे के साथ शुरू होगा गंभीर का कार्यकाल

गंभीर के कार्यकाल की शुरुआत जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज से होगी। इसके बाद टीम इंडिया बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो घरेलू टेस्ट सीरीज खेलेगी। साल के अंत में भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी करना है और पांच टेस्ट मैच खेलने हैं। फिर 2025 में पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा उस साल के मध्य में इंग्लैंड का दौरा भी करना है। 2026 में भारत और श्रीलंका टी20 विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करेंगे

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग