Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पीएम मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च सम्मान, 2019 में किया था एलान

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 9 जुलाई को 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल द फर्स्ट-कॉल्ड' से नवाजे जाएंगे। यह रूस का सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है। 2019 में रूस ने पीएम मोदी को इस सम्मान को देने का ऐलान किया था...
Russia Highest Award to Modi

Russia Highest Award to Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 9 जुलाई को ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल द फर्स्ट-कॉल्ड’ से नवाजे गए। यह रूस का सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है। 2019 में रूस ने पीएम मोदी को इस सम्मान को देने का ऐलान किया था। यह पुरस्कार रूस और भारत के बीच एक विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी विकसित करने और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने के पीएम मोदी के विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया है। 1698 में जार पीटर द ग्रेट ने रूस के संरक्षक संत सेंट एंड्रयू के सम्मान में ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ को शुरू किया था।

संगीता बिजलानी का जन्मदिन आज, बॉलीवुड को दी कई हिट फिल्में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी रूस के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम के लिए खास डिनर का इंतजाम किया था, जिसकी मेजबानी उन्होंने खुद की थी।

2019 के बाद पीएम मोदी की पहली रूस यात्रा

2019 के बाद से पीएम मोदी की रूस की यह पहली और अपने तीसरे कार्यकाल की पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है। इसके बाद 9 जुलाई को रूस में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद मोदी ऑस्ट्रिया के लिए रवाना होंगे।

मोदी-पुतिन के बीच 17वीं मुलाकात

पिछले 10 वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ये 17वीं मुलाकात है। पुतिन और पीएम मोदी की आखिरी मुलाकात सितंबर 2022 में उज्बेकिस्तान में SCO शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। इसके बाद पुतिन 2021 में दिल्ली आए थे। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद ये दोनों की पहली मुलाकात है।

खालिस्तानी संगठन SFJ पर लगा बैन गृह मंत्रालय ने बढ़ाया, 2019 में किया था

पीएम मोदी ने यात्रा से पहले कही खास बात

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘मैं, मेरे मित्र राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मामलों पर दृष्टिकोण साझा करने को लेकर आशान्वित हूं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग