श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

संगीता बिजलानी का जन्मदिन आज, बॉलीवुड को दी कई हिट फिल्में

Happy Birthday Sangeeta Bijlani: फिल्मीं दुनिया से दूर होने के बाद भी एक्ट्रेस संगीता बिजलानी की चर्चा अक्सर सुनने को मिलती है। वो एक एक्ट्रेस के साथ ही साथ फेमस मॉडल भी रह चुकी हैं...
Happy Birthday Sangeeta Bijlani

Happy Birthday Sangeeta Bijlani: फिल्मीं दुनिया से दूर होने के बाद भी एक्ट्रेस संगीता बिजलानी की चर्चा अक्सर सुनने को मिलती है। वो एक एक्ट्रेस के साथ ही साथ फेमस मॉडल भी रह चुकी हैं। संगीता बिजलानी आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं।

9 जुलाई 1960 को संगीता बिजलानी का जन्म एक सिंधी-हिंदू परिवार में हुआ था। 16 साल की उम्र से इन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी और कई उस दौर के कई विज्ञापन जैसे ‘निरमा’ और ‘पॉन्ड्स’ साबुन में नजर आईं। मॉडलिंग के दिनों में इन्हें ‘बिजली’ निक नेम दिया गया था। साल 1980 में संगीता बिजलानी ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने साउथ कोरिया में ‘मिस यूनिवर्स’ प्रतियोगिता के लिए भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था।

खालिस्तानी संगठन SFJ पर लगा बैन गृह मंत्रालय ने बढ़ाया, 2019 में किया था बैन

संगीता बिजलानी की फिल्में

संगीता बिजलानी ने साल 1988 में फिल्म कातिल से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें पहचान फिल्म त्रिदेव से मिली और उसके बाद संगीता ने ‘हथियार’, ‘जुर्म’, ‘योद्धा’, ‘इज्जत’ और ‘लक्ष्मण रेखा’ जैसी फिल्में की।

मोहम्मद अजहरुद्दीन से की शादी

अजहर से संगीता की मुलाकात 90 के दशक के शुरुआती सालों में एड शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला आगे भी जारी रहा और दोनों कई कार्यक्रमों के दौरान मिलते रहे। दोनों ने 1996 में शादी कर ली। अजहर-संगीता के बीच 14 साल का रिश्ता 2010 में तलाक के साथ खत्म हो गया।

सत्येंद्र जैन की फिर बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने खारिज ने की जमानत याचिका

सलमान खान के साथ भी जुड़ा है नाम

आज के समय में सलमान खान और संगीता बिजलानी एक अच्छे दोस्त के रूप नजर आते हैं, लेकिन एक्ट्रेस का सलमान खान के साथ रिश्ता काफी अच्छा चला था, जिसको लेकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। संगीता बिजलानी और सलमान खान दोनों 10 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। दोनों कपल्स शादी करने वाले थे जिसका कार्ड छप गया था और सलमान ने बताया कि कुछ लोगों के पास कार्ड भेजा भी गया था। दोनों की शादी 27 मई 1994 को होने वाली थी, लेकिन शादी तक बात पहुचने के बाद संगीता ने आखिरी मौके पर सलमान से रिश्ता तोड़ लिया। इस बात का जिक्र सलमान खान पर लिखी गई बुक ‘बीइंग सलमान’ में किया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य