Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कप्तान स्टोक्स की पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वापसी, क्रिस वोक्स की ली जगह

ENG vs PAK 2nd Test: पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में मंगलवार से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की अंतिम प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।
ben stokes

ENG vs PAK 2nd Test: पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में मंगलवार से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की अंतिम प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। स्टोक्स हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण अगस्त से टीम से बाहर थे।

इस सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 47 रनों से हराया था। इंग्लैंड की एकादश में गस एटकिंसन की जगह तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स को शामिल किया गया है। वहीं, स्टोक्स ने तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की जगह ली है, जबकि टीम ने दोनों स्पिनरों शोएब बशीर और जैक लीच को अपनी एकादश में बरकरार रखा है।

इंग्लैंड टीम प्रबंधन के अनुसार स्टोक्स ने पिछले कुछ दिनों में नेट सत्र के दौरान बिना किसी परेशानी के गेंदबाजी और बल्लेबाजी की है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें वापसी के लिए मंजूरी दे दी है।

इस साल अगस्त में ‘द हंड्रेड’ में खेलते समय चोट लगी थी। वह इस चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू सीरीज के बाद पाकिस्तान के इस दौरे के शुरुआती टेस्ट को नहीं खेल सके थे।

वहीं, पाकिस्तान ने अभी तक अपनी अंतिम प्लेइंग इलेवन की घोषणा नहीं की है। चयनकर्ताओं ने हालांकि रविवार को बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह को शेष दो टेस्ट से बाहर कर दिया। इसके साथ ही सरफराज अहमद को भी टीम से बाहर कर दिया।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, जैक लीच, शोएब बशीर।

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड ने पाकिस्तान को धोया, एक पारी और 47 रनों से दर्ज की जीत

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Theft Case
राम मंदिर चंदे में कथित गबन पर संतों का हंगामा, CBI जांच की मांग; प्रशासन पर बैठक रोकने का आरोप
Tarun Tejpal Case
Tarun Tejpal Case: सुप्रीम कोर्ट का कड़ा आदेश, 2 हफ्ते में सरेंडर जरूरी; 22 सितंबर को अपील पर सुनवाई
Allahabad High Court on Hijab
यूपी के स्कूलों में स्कार्फ या हिजाब पर रोक, हाईकोर्ट ने कहा- अनुशासन के लिए यूनिफॉर्म जरूरी
Gurmeet Ram Rahim Singh Parole
बलात्कार के दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की पैरोल, डेरा मुख्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा
Fish Feast in Ayodhya
अयोध्या में मछली भोज पर सियासी संग्राम, योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना; अजय राय ने किया पलटवार
CM Yogi On Manusmriti
भारतीय विरासत को क्यों नष्ट करना चाहते हैं?, मनुस्मृति विवाद पर CM योगी का राहुल गांधी पर पलटवार