श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

महाराष्ट्र के भंडारा में आयुध फैक्टरी में विस्फोट, 5 कर्मचारियों की मौत

Ordnance Factory Blast: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार सुबह एक आयुध कारखाने में विस्फोट हुआ। हादसे में 5 कर्मचारियों की मौत हो गई है। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।
Ordnance Factory Blast

Ordnance Factory Blast: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार सुबह एक आयुध कारखाने में विस्फोट हुआ। हादसे में 5 कर्मचारियों की मौत हो गई है। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल पर जीवित बचे लोगों के लिए बचाव और चिकित्सा दल तैनात किए गए हैं। जिला कलेक्टर संजय कोल्टे ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब 10.30 बजे परिसर के अंदर हुआ। घटना के कारण अब तक पता नहीं चल पाए हैं। मामले में जांच जारी है।

वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के समय ‘एलटीपी सेक्शन’ में 14 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से तीन को जीवित बचा लिया गया तथा 5 की मौत हो गई।

जान गंवाने वाले व्यक्ति को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि- सीएम देवेंद्र फडणवीस

भंडरा स्थित आयुध फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “भंडरा जिले में आयुध फैक्ट्री में हुए विस्फोट में छत गिरने से 13 से 14 मजदूरों के फंसे होने की खबर है। अभी तक मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्भाग्य से एक मजदूर की मौत हो गई है। 5 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर हैं और हर तरह की मदद की जा रही है। बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और नागपुर नगर निगम की टीमों को भी बुलाया गया है और वे जल्द ही पहुंच जाएंगी। जिला प्रशासन रक्षा बलों के साथ समन्वय में बचाव कार्य में लगा हुआ है। चिकित्सा सहायता के लिए भी टीमों को तैयार रखा गया है। मैं इस घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

ये भी पढ़ें- TDS प्रणाली रद्द करने वाली याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार, जानें क्या कहा?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य