श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जन्नत की सैर पर निकले क्रिकेट के भगवान, सड़क किनारे सचिन का कवर ड्राइव

Sachin Tendulkar| Jammu Kashmir | Cricket| Shreshth Bharat

सचिन तेंदुलकर वो नाम हैं। जो कुछ भी करें खबर बनती है। ऐसे में सचिन पत्नी अंजलि और बेटी सारा के जब कश्मीर ट्रिप पर पहुंचे तो उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई। सचिन एंड फैमिली कश्मीर में घूम रही है और फैन्स सोशल मीडिया पर लगातार आ रही उनकी तस्वीरों से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। पहले सचिन का कश्मीर से आया वो वीडियो तसल्ली से देखिए जिसमें वो नौजवान कश्मीरी क्रिकेटरों से मिले और उन्हें अपनी बल्लेबाजी का जौहर भी दिखाया।

सचिन का ये वीडियो उरी का है। यहां सड़क पर ही कुछ युवा क्रिकेट खेल रहे थे। ये पहाड़ी इलाका है। मैदान यहां तो हैं नहीं, हैं भी तो दूर हैं। इसलिए सड़क को ही इलाके के नौजवानों ने पिच बना लिया और गत्ते और कनस्तर को बना दिया स्टम्प और शुरू हो गया क्रिकेट। सचिन यहां से गुजर रहे थे, नजर पड़ी तो गाड़ी रुकवा ली। और उतर आए गाड़ी से खुद भी क्रिकेट खेलने।

सचिन क्रिकेट के भगवान हैं।उनके साथ भला कौन नहीं क्रिकेट खेलना चाहेगा। कश्मीरी युवाओं को मौका मिला तो उन्होंने भी मौका गंवाया नहीं। फौरन सचिन को बल्ला थमा दिया। सचिन भी कम नहीं हैं। उन्होंने बल्ला थामते ही पूछा, मेरा बॉलर कौन है?

सचिन की ओर गेंदें आने लगीं कुल 9 गेंद सचिन ने खेलीं। बल्ला भी सीधा नहीं पकड़ा,उल्टा बल्ला हाथ में लिया फिर भी उन्हें कोई आउट नहीं कर पाया। आउट करता भी कैसे क्रिकेट की पिच पर बल्ला थामे सचिन को आउट करना मतलब किसी डॉन को पकड़ना। बराबर है।

सचिन जब उरी में ये क्रिकेट खेल रहे थे तो उन्हें देखने के लिए अच्छी खासी फैन्स की भीड़ जमा हो गई। रास्ते से गुजरते लोग सचिन को देखने रुक गए। पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान भी सचिन के इस अद्भुत पलों के गवाह बने।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना