Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs ENG 4th Test: टीम इंडिया में अब हो रही इस प्लेयर की वापसी, किस पर गिरेगी गाज?

Ind vs Eng| 4th Test Match| sports| shreshth bharat

India vs England 4th Test: रांची में खेले जाने वाले सीरीज के चौथे टेस्ट मैंच में केएल राहुल  की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। केएल राहुल की वापसी से एक प्लेयर की जगह पर खतरा मंडराने लगा है। वह कौन सा प्लेयर है, देखिए ये खास रिपोर्ट।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने अब लीड बना ली है। 3 मैचों के बाद भारत ने 2 और इंग्लैंड ने 1 मैच में जीत दर्ज की है। अब बारी चौथे मुकाबले की है जो 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। लेकिन इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुछ एक बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं।

खास तौर पर अब तक जो खबर सामने आ रही है। रांची में खेले जाने वाले सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में केएल राहुल की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। अब सवाल ये है कि केएल राहुल की वापसी से किस एक खिलाड़ी की जगह पर खतरा मंडराने लगा है।

बता दें कि केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ केवल पहला ही मुकाबला खेला और इसी में वे चोटिल हो गए थे। हालांकि, उस मुकाबले की पहली पारी में राहुल ने मुश्किल वक्त में 86 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। वहीं बात अगर दूसरी पारी की करें तो वहां उनके बल्ले से 22 रन आए थे।. इसके बाद वे दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे। तीसरे मैच से पहले जब BCCI ने फिर से टीम इंडिया का ऐलान किया तो पता चला कि, राहुल को टीम में शामिल तो किया गया है।

केएल राहुल जब बाहर हुए तो देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया गया। हालांकि देवदत्त तीसरा मुकाबला नहीं खेल पाए, क्योंकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया।

इस बीच केएल राहुल को कुछ और दिनों का आराम मिल गया है। लेकिन माना जा रहा है कि केएल राहुल की वापसी होने पर रजत पाटीदार को बाहर होना पड़ सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल की गैरमौजूदगी में रजत पाटीदार को डेब्यू करने का मौका मिला था।

रजत पाटीदार ने सीरीज के दो मैच खेले हैं, लेकिन वह एक भी बार बड़ी पारी नहीं खेल पाए। डेब्यू में रजत पाटीदार 32 और 9 रन बनाए।  इसके बाद राजकोट टेस्ट में 5 और शून्य रन उनके बल्ले से आए यानी एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। ऐसे में अगर उन्हें बाहर बिठाया जाए तो कोई ताज्जुब की बात नहीं होनी चाहिए। हालांकि, इससे पहले अभी बीसीसीआई की ओर से ऐलान का इंतजार किया जाना चाहिए कि क्या चौथे मुकाबले के लिए केएल राहुल पूरी तरह से फिट हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग