Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Champions Trophy 2025: PCB को तगड़ा झटका, पाकिस्तान खेलने नहीं जाएगी भारतीय टीम

Champions Trophy 2025 IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर टीम इंडिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका दिया है।
Champions Trophy 2025 IND vs PAK

Champions Trophy 2025 IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर टीम इंडिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका दिया है। एक ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। वहीं, टीम इंडिया अपने मुकाबले दुबई में खेल सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पाकिस्तान न जाने का कारण भी बताया है।बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है।

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर गए थे। इसके बाद से टीम इंडिया को लेकर भी काफी चर्चा थी कि भारतीय टीम चैंपियन ट्रॉफी खेलने के लिए जा सकती थी, लेकिन इसे लेकर अब साफ हो गया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी।

पाकिस्तान की उम्मीद को करारा झटका 

टीम इंडिया के पाकिस्तान न जाने की वजह से पीसीबी को बड़ा झटका लगेगा। इससे उसको आर्थिक नुकसान भी होगा। पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले अपने स्टेडियम्स में काफी काम करवाया है। उन्हें नए सिरे से तैयार करवाया गया है। इसके लिए आईसीसी ने फंड भी जारी किया था। 

IND vs SA: वर्ल्डकप फाइनल के बाद पहली बार भिड़ेंगी दोनों टीमें, डरबन में खेला जाएगा मैच

दुबई में मैच खेल सकती है टीम इंडिया

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच दुबई में खेल सकते है। इससे पहले श्रीलंका की भी चर्चा थी, लेकिन बीसीसीआई ने दुबई का प्रस्ताव रखा है। लिहाजा अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन हाइब्रिड मॉडल से हो सकता है।

IND vs SA: पहले मैच में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है मेन इन ब्लू

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड