Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs SA: पहले मैच में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है मेन इन ब्लू

IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम चार टी20 मैचों की सीरीज खेलने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर पहुंच चुकी है। दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच इस सीरीज का पहला मैच 8 नंवबर को डरबन में खेला जाएगा।
ind vs sa t20 series

IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम चार टी20 मैचों की सीरीज खेलने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर पहुंच चुकी है। दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच इस सीरीज का पहला मैच 8 नंवबर को डरबन में खेला जाएगा, जिसके लिए सूर्यकुमार यादव की ब्रिगेड पूरी तरह से तैयार है।

भारतीय टीम युवाओं से सजी हुई है। टीम में हार्दिक और सूर्यकुमार के अलावा ज्यादातर युवा चेहरे हैं। इस मैच में भारत की तरफ से किसी नए खिलाड़ी का डेब्यू भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि डरबन में होने वाले टी20 मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है।

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के दौरान सूर्यकुमार यादव तोड़ सकते हैं कई रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से पहले टी20 मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

भारत के लिए ओपनर्स के बाद मिडिल ऑर्डर में काफी मजबूती देखी जा सकती है। जहां नंबर-3 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव के बाद तिलक वर्मा, रिंकू सिंह जैसे स्टार बल्लेबाज हैं। इन बल्लेबाजों अगर मैदान पर कुछ ओवर टिक गए तो ये मैच का पासा पलट सकते हैं।

डरबन में हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल प्रमुख ऑलराउंडर के रूप में नजर आ सकते हैं। ये दोनों ही पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

तीसरे ऑलराउंडर के रूप में रमनदीप सिंह को डेब्यू का मौका दिया जा सकता है। उन्होंने ने हाल ही में इमर्जिंग एशिया कप में कमाल का प्रदर्शन किया था।

IND vs SA T20I Series: Hotstar या Star Sports पर नहीं, यहां फ्री में देखें सभी मैच

अगर गेंदबाजी की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती व रवि बिश्नोई के हाथों में स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा हो सकता है। अगर तेज गेंदबाजों की बात करें तो अर्शदीप सिंह और आवेश खान तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालते नजर आ सकते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग- 11

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरूण चक्रवर्ती, आवेश खान, अर्शदीप सिंह

अनिल कुंबले को उम्मीद, दक्षिण अफ्रीका में युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात