Bollywood On T-20 World Cup: भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से हराया और टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में पहुंच गया। इस मैच में कई रिकॉर्ड बने। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। पहली सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम दर्ज है, जिसने 2012 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों से हराया था।
भारत की इस जीत से बॉलीवुड स्टार्स झूम उठे हैं। उन्होंने रोहित शर्मा की टीम को बधाई दी है। ICC T-20 में भारत ने फाइनल में एंट्री कर ली है।
खुशी से झूमे अजय देवगन (Bollywood On T-20 World Cup)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, अब ये दिखाने का समय आ चुका है कि असफलता से हम शानदार वापसी कर रहे हैं। इतिहास रचने से बस एक कदम पीछे हैं हम। आप सभी ने शानदार खेल दिखाया है। कप को अपने घर वापस लाने का वक्त अब आ चुका है।’
It's time to show that our Comeback > Setback 🇮🇳
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) June 27, 2024
Only a step away from creating history! Well played boys! Time to bring home the 🏆#IndvsEng2024 #T20IWorldCup pic.twitter.com/4JCfB5AX7N
एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी टीम इंडिया को ICC T20 इंटरनेशनल क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी। एक्टर ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘सफलता से बस एक कदम दूर! तैयार रहो टीम इंडिया!! #T20WorldCup फाइनल के लिए शुभकामनाएं!’
Just one more step away from glory! Come on Team India!! All the best for the #T20WorldCup finals! 💪🏽🇮🇳 pic.twitter.com/nfUlW7DXRL
— Abhishek 𝐁𝐚𝐜𝐡𝐜𝐡𝐚𝐧 (@juniorbachchan) June 27, 2024
यह भी पढ़ें- IND vs ENG Semi Final: रोहित शर्मा ने बनाया खास रिकॉर्ड, कोहली के नाम हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर टीम इंडिया को दिल से बधाई दी है। इसके अलावा वरुण धवन ने भी कप्तान रोहित शर्मा के साथ टीम इंडिया की एक तस्वीर को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया।
