Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

BCCI से इन खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से कर सकता हैं बाहर, जानें कौन

BCCI Central Contract List: भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) आगामी वार्षिक वर्ष के लिए जल्द ही सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी करने वाला है। बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आंकलन करने के बाद लिस्ट जारी करेगा।
BCCI Central Contract List

BCCI Central Contract List: भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) आगामी वार्षिक वर्ष के लिए जल्द ही सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी करने वाला है। बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आंकलन करने के बाद लिस्ट जारी करेगा। पिछले साल फरवरी में ही लिस्ट जारी कर दी गई थी, लेकिन इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के चलते इसमें देरी हुई है।

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है बड़ा झटका

पिछले साल बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल कई प्लेयर्स अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भाग नहीं लेने के कारण इस बार की लिस्ट से बाहर हो सकते हैं। आवेश खान, रजत पाटीदार, केएस भारत आदि वो खिलाड़ी हैं, जो इस बार बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो सकते हैं। पिछले साल तीनों खिलाड़ियों को ‘सी ग्रेड’ में रखा गया था।

रजत पाटीदार की स्थिति

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल होने के बाद रजत पाटीदार ने पिछले कैलेंडर वर्ष में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला। बेशक उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले संस्करण में शानदार प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे, लेकिन उन्हें भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज में जगह नहीं मिली थी। इस बार आईपीएल (आईपीएल 2025) में आरसीबी की कप्तानी करने वाले रजत पाटीदार बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो सकते हैं।

आवेश खान की स्थिति

गेंदबाज आवेश खान भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो सकते हैं। उन्होंने 2024 में खेले 6 टी20 मैचों में 6 विकेट लिए। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 2023 में खेला था। संभावना है कि इस बार आवेश लिस्ट से बाहर हो सकते हैं। केएस भरत को भी लिस्ट से बाहर रखा जा सकता है, उन्होंने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच फरवरी 2024 में खेला था।

शार्दुल ठाकुर को भी बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर रखा जा सकता है। वैसे रणजी ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्हें जून में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुना जा सकता है। देखना होगा कि क्या वह अपना स्थान लिस्ट में बचा पाएंगे या नहीं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा