Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए BCCI का बड़ा एलान, कही ये बात

BCCI: भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के खिलाड़ियों के लिए BCCI ने बड़ा एलान किया है। BCCI ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को भी घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए कहा है। BCCI सचिव जय शाह ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को फ्री होने पर घरेलू क्रिकेट के लिए उपलब्ध रहना होगा...
BCCI


BCCI:
भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के खिलाड़ियों के लिए BCCI ने बड़ा एलान किया है। BCCI ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को भी घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए कहा है। BCCI सचिव जय शाह ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को फ्री होने पर घरेलू क्रिकेट के लिए उपलब्ध रहना होगा, लेकिन साथ ही इनमें से तीन खिलाड़ियों को राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि उन तीन खिलाड़ियों को खुद तय करना है कि घरेलू क्रिकेट में उन्हें खेलना है या नहीं। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI सचिव जय शाह ने साफ कर दिया है कि जब राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी देश के लिए नहीं खेल रहे हैं, तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए उपलब्ध रहना होगा। उन्होंने आगे कहा कि बोर्ड चाहता है कि टेस्ट टीम के खिलाड़ी आगामी दिलीप ट्रॉफी में कम से कम एक मैच जरूर खेलें। दरअसल, अगस्त में भारत को बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में दिलीप ट्रॉफी में खेलने से खिलाड़ियों की तैयारी हो जाएगी।

BCCI ने 3 खिलाड़ियों को दी छूट

BCCI ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को छूट दी है। उन्होंने कहा कि यदि इन तीन खिलाड़ियों का मन हो तो वह घरेलू क्रिकेट में खेल सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि ये तीनों खिलाड़ी खुद फैसला करें कि इन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना है या नहीं।

हार्दिक या सूर्यकुमार यादव! जानें कौन बनेगा टी20 का कप्तान

टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ही करेंगे खिलाड़ियों का चयन

बता दें, मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस बार दिलीप ट्रॉफी के लिए चयन टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ही करेंगे। दरअसल, दिलीप ट्रॉफी के लिए कोई क्षेत्रीय चयन समिति नहीं है। सभी टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों का इसमें चयन किया जाएगा। हालांकि, रोहित, कोहली और बुमराह को इसमें खेलना है या नहीं, इसका फैसला वे खुद करेंगे। पिछले साल BCCI ने सिर्फ श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए कहा था।

इस ऐप ने पासपोर्ट बनाने की राह की आसान, डाक्यूमेंट ले जाने से मिलेगा छुटकारा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही