श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ Asia Cup में जीत से किया आगाज, 7 विकेट से धोया

Women’s Asia Cup 2024: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Women’s Asia Cup 2024 में विजयी शुरूआत की है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हरा दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला दांबुला में खेला गया।
Women’s Asia Cup 2024

Women’s Asia Cup 2024: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Women’s Asia Cup 2024 में विजयी शुरूआत की है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हरा दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला दांबुला में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी महिला टीम 19.2 ओवरों में 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 109 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 14.1 ओवरों में यह लक्ष्य तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। महिला एशिया कप में पाकिस्तान पर भारत की ओवरऑल 12वीं जीत है।

108 रनों पर सिमटी पाकिस्तान

श्रीलंका में खेले जा रहे महिला एशिया कप में पाकिस्तानी कप्तान निदा डार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित नहीं हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 108 रनों पर रोक दिया। पाकिस्तान के लिए सिदरा अमीन ने सबसे अधिक 25 रन बनाए। तूबा हसन व फातिमा हसन ने 22-22 रनों की पारियां खेलीं। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया। भारत के लिए सबसे अधिक 3 विकेट दीप्ति शर्मा ने झटके। रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर और श्रेयांका पाटिल को 2-2 विकेट मिले।

35 गेंद बाकी रहते भारत ने जीता मैच

109 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। इन दोनों खिलाड़ियों ने 9.3 ओवर में ही 85 रन बना दिए। स्मृति मंधाना 31 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, शेफाली वर्मा ने 29 गेंद पर 40 रनों की पारी खेली। भारत ने 14.1 ओवरों में 3 विकेट खोकर यह मैच जीत लिया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी