Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Womens Asia Cup के सेमी-फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, नेपाल को दी मात

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नेपाल की टीम को 82 रनों से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा है। रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मंगलवार को भारत और नेपाल के बीच मैच खेला गया...
womens-asia-cup-2024-team-india-defeating-nepal-by-82-runs read here

Womens Asia Cup 2024: महिला एशिया कप में मंगलवार को हुए मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नेपाल की टीम को 82 रनों से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा है। रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मंगलवार को भारत और नेपाल के बीच मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने नेपाल को हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने महिला एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

शेफाली ने नेपाली गेंदबाजों की ली जमकर खबर 

इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 81 रनों की पारी खेली, जबकि दयालन हेमलता ने 47 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 122 रनों की बड़ी साझेदारी की। जेमिमा रोड्रिग्ज ने भी नाबाद 28 रन बनाए। नेपाल की गेंदबाज सीता राणा ने इस मैच में दो विकेट लिए, वहीं कविता जोशी को भी एक विकेट मिला।

यह भी पढ़ें-भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ Asia Cup में जीत से किया आगाज, 7 विकेट से धोया

मात्र 96 रन बना सकी नेपाल (Womens Asia Cup 2024)

भारत द्वारा दिए गए 179 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछे करते हुए नेपाल की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 96 रन बना सकी और भारतीय टीम इस मैच को 82 रनों से जीत गई। नेपाल की ओर से सलामी बल्लेबाज सीता राणा ने 18 रन बनाए, वह टीम की टॉप स्कोरर रहीं। वहीं, भारत की ओर से स्पिनर दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। अरुंधति रेड्डी और राधा यादव को भी 2-2 सफलता प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें- Press Conference के दौरान मुख्य कोच गंभीर ने कहा- “गौतम गंभीर महत्वपूर्ण नहीं…

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा