श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

सपा को लगा झटका, विधायक मनोज पांडेय ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा

RAJYA SABHA ELECTION 2024 | MLA MANOJ KUMAR PANDEY | RAJYA SABHA ELECTION 2024 |

उत्तरप्रदेश में सियासी उठापटक के बीच समाजवादी को एक और बड़ा झटका लगा है। सपा के विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से स्तीफा दे दिया है। मनोज पांडे ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है। वह रायबरेली की ऊंचाहार विधासभा सीट से विधायक हैं। साथ ही सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वह लगातार प्रदेश सरकार के खिलाफ विधानसभा में आवाज बुलंद करते रहे हैं। साथ ही अपने क्षेत्र की जनता के लिए विभिन्न परियोजनाओं की भी मांग करते रहते हैं।

चुनावी अटकलों के बीच कहा जा रहा है कि मनोज पांडेय रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ कर सकते हैं। गौरतलब है कि सोमवार को अखिलेश यादव की डिनर पार्टी में जो 8 विधायक नहीं पहुंचे थे, उनमें मनोज पांडेय का नाम भी शामिल था। अब मनोज पांडेय के इस्तीफे के बाद राज्य सभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की बात कही जा रही है। इसके अलावा अभय सिंह ने भी रामलला की फोटो ट्वीट कर जय श्रीराम लिखा है। इसके अलावा विनोद चतुर्वेदी और राकेश प्रताप सिंह भी क्रॉस वोटिंग के संकेत दे चुके हैं। पूजा पाल और पल्लवी पटेल  भी क्रॉस वोटिंग करने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, “मनोज पाण्डेय हमेशा सनातन धर्म के पक्षधर रहे हैं… राम लला के दर्शन के लिए जब प्रस्ताव आया तब वे चाहते थे कि सभी लोग दर्शन के लिए जाएं लेकिन लोगों ने उसका विरोध किया। आज PM मोदी की नीतियों पर विश्वास कर वे निर्णय ले रहे हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी