Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आम आदमी पार्टी की बैठक आज, लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का हो सकता है एलान

Delhi CM Arvind Kejriwal

आज राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पीएसी (पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी) की बैठक होगी। इस बैठक में आम आदमी पार्टी अपने लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। साल 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ सीटों का समझौता हो गया है। समझौता होने के बाद आम आदमी पार्टी की ये पहली बैठक है। कांग्रेस के साथ गठबंधन होने के बाद आप ने उम्मीदवारों के नाम तय करने की कवायद शुरू कर दी है।

आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, आज पार्टी पार्टी बैठक में दिल्ली, हरियाणा और गुजरात की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करेगी। अगर पार्टी के नेताओं में सहमती होती है तो आज ही नामों का एलान कर दिया जाएगी।

आज ये बैठक आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर होगी। पीएसी की बैठक में लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी। पार्टी गुजरात की भरूच और भावनगर लोकसभा सीट पर पहले ही उम्मीदवार का एलान कर चुकी है।

आम आदमी पार्टी दिल्ली में दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली सीट पर उम्मीदवार उतारेगी। इन नामों पर आज चर्चा के बाद घोषणा की जाएगी। बताया जा रहा है कि दक्षिण दिल्ली से विधायक करतार सिंह तंवर व बीएस जून, पश्चिमी दिल्ली से पूर्व सांसद महाबल मिश्रा व विधायक नरेश बाल्यान, नई दिल्ली से पूर्व सांसद सुशील गुप्ता, विधायक सोमनाथ भारती व मेयर शैली ओबराय और पूर्वी दिल्ली से पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा अन्य नेताओं के नामों पर मंथन चल रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार