श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

अयोध्या: सीएम केजरीवाल और भगवंत सिंह मान परिवार संग करेगें रामलला के दर्शन

Chief Minister of Delhi Arvind Kejriwal | Bhagwant Mann Chief minister of Punjab | ayodhya | Ram mandir | Ram lala | shreshth bharat |

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद सोमवार यानि आज, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के लिए पहुचेगें। दोनों ही मुख्यमंत्री अपने परिवार संग चार्टेड प्लेन से करीब 1 बजे अयोध्या के श्री वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुचेगें। इसके बाद सीधा राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना करेगें। इसके बाद वे आज ही दिल्ली के लिए वापिस रवाना होंगे।   

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद हर रोज अयोध्‍या में ढाई लाख श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं। एक दिन पहले रविवार को यूपी के करीब 325 विधायकों ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ राम मंदिर का दौरा किया और रामलला का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। विधायकों के मंदिर पहुंचने पर अयोध्या के वासियों में बेहद उत्साह देखा गया और उन्होंने फूलों की वर्षा की। जैसे ही बस ने अयोध्या में प्रवेश किया फूलों की बरसात शुरू हो गयी। लोग उत्साह में नारे लगा रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई विधायक ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाते दिखाई दिए।

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविदं  केजरीवाल को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए आंमत्रण मिला था, लेकिन वह नहीं आए थे। मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह बाद में दर्शन के लिए जाएगें। आज वे अपने परिवार संग और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ श्रीरामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए अयोध्या पहुचेगें। इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने दी।

ऐतिहासिक दिन 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारों रामभक्‍तों की उपस्थिति में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा की थी। इसके बाद से राम मंदिर के द्वार आम लोगों के लिए खोल दिये गए हैं। तभी से प्रत्येक दिन लाखों की संख्या में भक्त रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी