श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बंगाल सरकार को हाईकोर्ट की फटकार

28_09_2022-calcutta-high-court-mamta-b_23104597_16139817

देशभर में विशेषरूप से पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र में रामनवमी के जुलूस को लेकर हुई हिंसा को देखते हुए हाईकोर्ट ने सख्त रूख अपना लिया है. कलकत्ता की हाईकोर्ट ने ममता सरकार को इस हिंसा के लिए कड़ी फटकार लगाई है. साथ ही कोर्ट ने कहा है कि हनुमान जयंती पर सुरक्षा दुरूस्त होनी चाहिए. आपको बता दे रामनवमी को पूरे देश में कई जगह हिंसा के मामले सामने आए थे. खासकर बंगाल और बिहार में तो मामला काफी आगे बढ़ गया था. रामनवमी के जुलूस के दौरान पश्चिम बंगाल में दो अलग अलग संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाले गुटों के बीच हिंसा हो गई थी.

जिसके बाद बंगाल सहित देश की कई और जगहों पर भी हिंसा फैल गई थी. इसी को देखते हुए बंगाल की हाईकोर्ट ने बंगाल की ममता सरकार को कड़ी फटकार लगाई है और आगे होने वाली हनुमान जंयती को लेकर विशेष सावधानी बरतने को कहा है. बंगाल हाईकोर्ट ने कहा कि हनुमान जयंती के दौरान निकाले जाने वाले जुलूस में कानून और व्यवस्था की ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए. माननीय कोर्ट ने कहा कि जिन इलाकों में धारा 144 लागू हो उन इलाकों में से जुलूस किसी भी कीमत में नहीं निकलना चाहिए.

गृह मंत्रालय ने भी हनुमान जयंती की तैयारी के लिए सभी राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है. सरकारो को कानून व्यवस्था और अन्य तरह की व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्पष्ट कहा गया है. केंद्र सरकार ने UP सरकार को हाई अलर्ट कर दिया है. गृहमंत्रालय ने त्योहार का शांतिपूर्ण पालन करने और समाज में सांप्रदायिक महौल को बिगाड़ने वाले किसी भी कारक की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. बंगाल में हुई हिंसा के बाद बीजेपी और ममता बनर्जी के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना