श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Vastu Tips: बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना हो सकता है भारी नुकसान

कहा जाता है अगर बेडरूम में वास्तु दोष पैदा हो जाता है, तो लोगों के वैवाहिक जीवन पर इसका बड़ा बुरा असर देखने को मिलता है। पति-पत्नी के बीच झगड़े शुरू हो जाते हैं। घर में अशांति का माहौल हो जाता है। धन हानि भी हो सकती है।
Vastu Tips For Bedroom| shreshth bharat

Vastu Tips For Bedroom: वास्तु शास्त्र में ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जिन्हें अपनाकर लोग अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आपके घर में रखा सामान आपके जीवन पर बहुत गहरा असर डाल सकता है।

घर में हुई छोटी-छोटी गलतियां भी वास्तु दोष का कारण बनती है, जिसका आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर में बेडरूम सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। अक्सर लोग बेडरूम को अपने हिसाब से सजाते हैं। हालांकि, ऐसा माना जाता हैं कि बेडरूम को हमेशा वास्तु के नियमों के अनुसार ही सजाना चाहिए, ताकि वास्तु दोष न हो और घर में सुख-शांति बनी रहे।

कहा जाता है अगर बेडरूम में वास्तु दोष पैदा हो जाता है, तो लोगों के वैवाहिक जीवन पर इसका बड़ा बुरा असर देखने को मिलता है। पति-पत्नी के बीच झगड़े शुरू हो जाते हैं। घर में अशांति का माहौल हो जाता है। धन हानि भी हो सकती है।

इसलिए आज इस लेख में हम आपको बेडरूम वास्तु शास्त्र के हिसाब से किन चीजों को नहीं रखना चाहिए, उसके बारे में बताएंगे…

घर की इस दिशा में भूलकर भी न उतारें जूते-चप्पल, वरना हो जाएंगे कंगाल !

बेडरूम में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए ये 5 चीजें (Vastu Tips For Bedroom)

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपनी बेडरूम की दीवारों पर लड़ते हुए जानवर, कबूतर, शिकार करता हुआ शेर, कौआ, सांप, गिद्ध और उल्लू जैसे पशु-पक्षियों की फोटो नहीं रखनी चाहिए।
  • बेडरूम में देवी-देवताओं की फोटो भी लगाने से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र में बेडरूम में धार्मिक ग्रंथ का रखा जाना भी अच्छा नहीं माना जाता है।  
  • बेडरूम में शीशा नहीं लगाना चाहिए। अगर ड्रेसिंग टेबल या अलमारी के ऊपर शीशा लगा हुआ है, तो उसे बेड के सामने रखने से बचे।
  • अपने बेडरूम में जूते-चप्पल बिल्कुल न रखें। बेडरूम में जूते-चप्पल रखने से धन की हानि हो सकती है। बेडरूम में धारदार वस्तु भी न रखें।
  • डस्टबिन या झाड़ू भी बेडरूम में न रखें। इन वस्तुओं को बेडरूम में रखने से रूम में नेगेटिव एनर्जी फैलती है।

Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष का तृतीया श्राद्ध आज, इस विधि से करें तर्पण और पिंडदान


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य