Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत में बेडरूम तो म्यांमार में किचन… इस गांव के लोगों के पास होती है दोहरी नागरिकता

Longwa village, Nagaland: भारत जैसे देश में किसी को भी दोहरी नागरिकता लेने की इजाजत नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में...
Longwa village Nagaland| SHRESHTH BHARAT

Longwa village, Nagaland: भारत जैसे देश में किसी को भी दोहरी नागरिकता लेने की इजाजत नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा गांव भी है, जहां के लोगों के पास दो देशों की नागरिकता है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही एक गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी खूबसूरती और संस्कृति आपको हैरान कर देगी…

हम बात कर रहे हैं नगालैंड के लोंगवा गांव की। इस गांव के एक घर में बेडरूम भारत में है, तो किचन म्यांमार में। दरअसल, ये गांव भारत और म्यांमार की सीमा पर है, जिस कारण वहां ऐसी स्थिति देखने को मिलती है। लोंगवा गांव नगालैंड के मोन जिले के सबसे बड़े गांवों में से एक है।

Longwa village, Nagaland: मिलती है दो देशों की नागरिकता

भारत और म्यांमार की सीमा पर होने के कारण इस गांव के लोगों को दोनों देशों की नागरिकता मिलती है। बता दें कि पूरे भारत में यह इकलौता ऐसा गांव है, जिसके पास लीगल डुअल सिटीजनशिप है।

PM Modi ने डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा..

लोंगवा गांव अपने डुअल सिटीजनशिप के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। लोंगवा में कोन्याक नागाओं द्वारा साझा किए गए मजबूत बंधन का एक प्रमाण है। दो देशों की सीमा पर होने के बाद भी यहां के लोग अपनी संस्कृति को नहीं भूले हैं।

एक देश से दूसरे देश में जाने के लिए नहीं लेनी पड़ती इजाजत

लोंगवा गांव के कोन्याक नागरिक अपने चेहरे पर और शरीर के अन्य भागों पर टैटू बनवाते हैं, जिससे वो अन्य समुदाय के लोगों से काफी अलग दिखते हैं। बता दें कि टैटू और हेडहंटिंग उनकी मान्यताओं का अहम हिस्सा माना जाता है। इस गांव के लोगों को दोनों देशों में आने-जाने के लिए वीजा-पासपोर्ट की भी जरूरत नहीं पड़ती।

नेपाल की राजनीति में हलचल, पूर्व पीएम ओली ने सरकार बनाने का पेश किया दावा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग