श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Hartalika Teej 2024: अगर पत्नी रख रही व्रत तो भूल कर भी न करें ये गलती, वरना…

महिलाएं हर साल अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। इस व्रत में कई नियम है, जिनका पालन महिलाओं को करना होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस व्रत में पतियों को भी कुछ नियम का पालन करना चाहिए...
Hartalika Teej 2024| shreshth bharat

Hartalika Teej 2024: पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए विवाहित महिलाएं हर साल हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। इस व्रत के दिन महिलाएं बिना पानी और खाना खाए रहती हैं। ये व्रत काफी कठोर माना जाता है।

हरतालिका तीज पर महिलाएं सूर्योदय से लेकर अगले दिन सूर्योदय तक कुछ खाती पीती नहीं है । ऐसी मान्यता है कि जो भी महिला इस व्रत को रखती हैं, उसका विवाहित जीवन खुशहाल हो जाता है।

ये व्रत महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र के लिए करती है। इस व्रत में कई नियम है, जिनका पालन महिलाओं को करना होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस व्रत में पतियों को भी कुछ नियम का पालन करना चाहिए।

पति न करें ये गलती

इस बार हरतालिका तीज 6 सितंबर 2024 को पूरे धूम-धाम से मनाया जाएगा। चलिए आपको बताते हैं कि हरतालिका तीज के दिन पति को कौन-सी गलतियां बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए।

Ganesh Chaturthi 2024: कब है गणेश चतुर्थी, घर-घर विराजेंगे बप्पा

हरतालिका तीज का व्रत बहुत कठिन होता है। इसलिए यह आवश्यक है कि पति अपनी बातों या व्यवहार से अपनी पत्नी को दुखी न करें। साथ ही, व्रत वाले दिन झगड़ा करना भी अशुभ माना जाता है।

व्रत वाले दिन पतियों को मांस, मछली, शराब, लहसुन, प्याज आदि नहीं खाना चाहिए । ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है।

तीज व्रत में संयम की सबसे ज्यादा संभावनाएं होती हैं। इसलिए अपने कर्म, मन और बोली पर ध्यान दें। पति को कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे उसकी पत्नी का व्रत भंग हो जाए।

इस मंदिर में होती है तीन धर्मों के देवी-देवताओं की पूजा, सफेद दूध जैसा आता है नजर

अपने पति के लंबी आयु के लिए पत्नियां हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। इसलिए यह पति का धर्म बनता है कि इस दिन वो अपनी पत्नी को नए कपड़े, ज्वेलरी और सुहाग के समान आदि गिफ्ट में दें।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी