श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

First Sawan Somwar 2024: सावन का पहला सोमवार आज, जानें इसका महत्व

श्रावस मास का पवित्र महीना आज से शुरू हो रहा है। सावन का महीना हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण महीना माना गया है। इस बार सावन का पहला दिन सोमवार और आखिरी दिन भी सोमवार ही पड़ रहा है।
First Sawan Somwar 2024| SHRESHTH BHARAT

First Sawan Somwar 2024: श्रावस मास का पवित्र महीना आज से शुरू हो रहा है। सावन का महीना हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण महीना माना गया है। इस बार सावन का पहला दिन सोमवार और आखिरी दिन भी सोमवार ही पड़ रहा है। यह संयोग 72 सालों बाद बना है। इस बार सावन माह में पांच सोमवार होंगे। इस बार सावन का महीना 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगा। भगवान शिव बहुत ही भोले-भाले हैं, ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव मात्र एक लोटे जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं। सावन के महीने में जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से भोलेनाथ की पूजा करता है, भगवान भोलेनाथ उसकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।

सावन सोमवार व्रत 2024

पहला सावन सोमवार व्रत- 22 जुलाई 2024
दूसरा सावन सोमवार व्रत- 29 जुलाई 2024
तीसरा सावन सोमवार व्रत- 5 अगस्त 2024
चौथा सावन सोमवार व्रत- 12 अगस्त 2024
पांचवां सावन सोमवार व्रत- 19 अगस्त 2024

इस तरह करें शिव की पूजा

प्रात:काल में स्नान आदि से निवृत होकर साफ कपड़े धारण कर लें। पूजन सामग्री के साथ पूजा घर या शिव मंदिर जाएं। अगर घर पर ही मंदिर है तो मंदिर की साफ-सफाई कर लें। सबसे पहले शिव जी का जल से अभिषेक करें। उसके बाद उनको चंदन, अक्षत्, बेलपत्र समेत सभी पूजन सामग्री एक-एक करके अर्पित करें। इस दौरान शिव मंत्र का उच्चारण करते रहें। सभी वस्तुएं अर्पित करने के बाद शिवलिंग की आधी परिक्रमा करें। फिर शिव जी को प्रणाम करें। पूजा के बाद आप शिव चालीसा या फिर सोमवार की व्रत कथा पढ़ सकते हैं। उसके समापन पर घी का दीपक जलाएं और महादेव की आरती करें।

Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है, जानिए इसका महत्व

सावन सोमवार व्रत का महत्व

सावन सोमवार के व्रत से भक्त के सभी कष्टों का निवारण होता है और वह सुखी जीवन व्यतीत करता है। सावन सोमवार को व्रत रखने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जिन लोगों के विवाह में कोई बाधा हो या देरी हो रही है तो उनको सावन सोमवार व्रत करना चाहिए (First Sawan Somwar 2024)।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी