Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है, जानिए इसका महत्व

Guru Purnima 2024: गुरू पूर्णिमा रविवार 21 जुलाई 2024 को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में इस दिन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है।
Guru Purnima 2024

Guru Purnima 2024: गुरू पूर्णिमा रविवार 21 जुलाई 2024 को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में इस दिन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। पंचांग की तिथि के अनुसार पूर्णिमा 20 जुलाई को शाम 6 बजे से लेकर 21 जुलाई 3 बजे तक होगी। जिस तिथि को सूर्योंदय होता है, वह तिथि मान्य होती है, इसलिए 21 जुलाई को ही गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लोग व्रत भी रखते हैं। इस दिन दान और पुण्य करना शुभ माना जाता है।

इसलिए मनाते हैं गुरु पूर्णिमा

ऐसा कहा जाता है कि लगभग 3000 ई. पूर्व आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा के दिन वेद व्यास का जन्म हुआ था। व्यास जी को सनातन धर्म में प्रथम गुरु का दर्जा दिया जाता है। वेद व्यास जी के सम्मान के लिए गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन वेद व्यास जी ने भागवत पुराण का ज्ञान भी दिया था। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा नाम से भी जाना जाता है।

जानें काजू को दूध में भिगोकर खाने के क्या हैं फायदे…

गुरु पूर्णिमा का महत्व

गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरुजनों का सम्मान और उन्हें गुरु दक्षिणा देने का बहुत महत्व है। माना जाता है कि इस दिन अपने गुरु और गुरु तुल्य वरिष्ठजनों को मान-सम्मान देते हुए उनका आभार जरूर व्यक्त करना चाहिए। साथ ही जीवन में मार्गदर्शन करने के लिए उन्हें गुरु दक्षिणा देने का भी महत्व है। गुरु पूर्णिमा के दिन व्रत, दान-पुण्य और पूजा-पाठ का भी बहुत महत्व है। माना जाता है कि जो मनुष्य गुरु पूर्णिमा का व्रत रखता है और दान-पुण्य करता है, उसे जीवन में ज्ञान की प्राप्ति होती है और जीवन के बाद मोक्ष मिलता है।

कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार का इंस्टा पर पहला पोस्ट, फैंस को कहा धन्यवाद

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात