श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

सावन का पहला सोमवार इन पांच राशियों के लिए होगा बेहद खास, चमकेगी किस्मत

सावन का पहला सोमवार 5 राशि के जातकों के लिए खुशखबरी ला सकता है। इन पांच राशि के जातकों को नई जॉब का प्रस्ताव भी मिल सकता है तो वहीं उनके दुश्मनों की हार होने वाली है...
Sawan Somwar 2024| shreshth bharat

Sawan Somwar 2024: आज से सावन का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। इस साल सावन का पहला दिन 22 जुलाई यानी सोमवार को पड़ रहा है। सावन का पहला दिन सोमवार होने के कारण यह और भी शुभ है। सावन सोमवार को व्रत रखने से भक्तों की अनेक मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन का पहला सोमवार 5 राशि के जातकों के लिए खुशखबरी ला सकता है। इन पांच राशि के जातकों को नई जॉब का प्रस्ताव भी मिल सकता है तो वहीं उनके दुश्मनों की हार होने वाली है। आइए हम आपको बताते हैं कि सावन का पहला सोमवार किन राशि के जातकों के लिए शुभ होने वाला है…

Sawan Somwar 2024: सावन का पहला दिन इन पांच राशियों के लिए होगा शुभ

सिंह राशि: सावन के पहले दिन भगवान शिव की कृपा से सिंह राशि के लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आज के दिन इस राशि के जातक को नई नौकरी का भी प्रस्ताव मिल सकता है। जो लोग रोजगार के तलाश में हैं, उनको खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि: सावन महीने का पहला दिन मिथुन राशि वालों के लिए नए अवसर लेकर आएगा। सावन का पहला दिन व्यापारी वर्ग के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। व्यपारी वर्ग के लोगों को आज के दिन बड़ा फायदा हो सकता है। वे आपके काम का विस्तार सफलतापूर्वक कर सकते हैं।

आज से शुरू हो रहा सावन का महीना, करें इस मंत्र का जाप; मिलेगा मनचाहा फल

वृश्चिक राशि: श्रावण मास का पहला दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सरकारी मदद की प्राप्ति का है। आपको इस दिन कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। काम के सिलसिले में किया गया आपका प्रयास आज सफल हो सकता है। शिव की कृपा से आपका मन खुश रहेगा, तनाव से दूर रहेंगे।

मकर राशि: शिव की कृपा से सावन के पहले दिन आपको आपके दुश्मनों से छुटकारा मिल सकता है। आज के दिन आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। वर्कप्लेस पर इस राशि के जातक को आज लोगों का सहयोग मिलेगा और आप इस दिन अपने स्किल्स को और निखारेंगे।

धनु राशि: सावन का पहला दिन इस राशि के जातकों के लिए खुशियां लाने वाला है। आज का दिन आप अपने बिजनेस में उन्नति कर सकते हैं। आज के दिन आपके रूके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। इस दिन आपको किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला