Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पूर्व फौजी ने मां-भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

Ambala five members of family murdered in narayangarh read here in detail

Ambala: अंबाला के नारायणगढ़ से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। बीते दिन रविवार को एक पूर्व फौजी ने जमीनी विवाद के चलते अपने भाई, भाभी, 6 महीने के भतीजे, 5 साल की भतीजी और मां की गला रेत कर हत्या कर दी।

हत्याकांड के बाद आरोपी फरार (Ambala)

हत्या के बाद आरोपी ने शवों को जलाने की कोशिश भी की, जब उसके पिता ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने अपने पिता के साथ मारपीट की और घायल कर दिया। हत्याकांड के बाद आरोपी फरार है। घटना में आरोपी के भाई की एक बेटी गंभीर रुप से घायल है।

अस्पताल में भर्ती घायल पिता

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय हरीश, उसकी पत्नी 32 वर्षीय सोनिया, मां 65 वर्षीय सरोपी, बेटी पांच वर्षीय यशिका और बेटे 6 माह के मयंक के रूप में हुई। वहीं, घायल पिता ओम प्रकाश नारायणगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है, जबकि मृतक की एक बेटी को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले में एक्शन लेते हुए नारायणगढ़ पुलिस ने सभी के शवों को छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हत्याकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन भी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- मुंबई में इमारत का हिस्सा गिरने से एक महिला की मौत, 13 घायल

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

बता दें कि दोनों भाईयो की दो एकड़ जमीन थी, जिसपर रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों में कई बार बहस भी हुई थी। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने ही भाई, मां समेत भाभी, भतीजी और भतीजे को मौत के घाट उतार दिया

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज