श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

बीजेपी की पांचवीं लिस्ट में भी वरुण गांधी का नाम नहीं, क्या अब नहीं लड़ेगे चुनाव?

VARUN GANDHI | UP | PILIBHIT SEAT | LOKSABHA ELECTION | SHRESHTH BHARAT

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट पीलीभीत सीट सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण थी। क्योंकि, यहां से वरुण गांधी को टिकट मिलने की चर्चा जोरों पर थी। लेकिन, बीजेपी ने अपनी पार्टी से वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। वरुण गांधी की जगह योगी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद को पीलीभीत से खड़ा किया गया है। इसके बाद से ही सियायत के गलियारों में यह चर्चा की जा रही है कि वरुण गांधी बगावती तेवर दिखाते हुए दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन, उनके परिवार वालों का कहना है कि वरुण इस बार चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं।

सूत्रों के अनुसार, वरुण गांधी ने चुनाव ना लड़ने का फैसला लिया है। वो आगे भविष्य में किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, इसका निर्णय भी उन्होंने अभी नहीं किया है। अब सवाल ये खड़े हो रहे हैं कि क्या वरुण गांधी अब भाजपा के साथ रहेंगे या किसी दूसरी पार्टी का दामन थामेंगे?  हालांकि, बीते कई दिनों से यह खबर आ रही थी कि वो समाजवादी पार्टी या कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ सकते हैं।

अब तक कैसा रहा वरुण का सियासी सफर

वरुण गांधी का जन्म 1980 में हुआ था। वरुण गांधी ने कम उम्र में ही राजनीति में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कर लिया था। वो बीजेपी के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। 2009 में वरुण पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। इसके बाद 2014 में वह सुल्तानपुर से सांसद बने, जिसके बाद फिर 2019 में वह पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

ASI Died
बिहार के अररिया में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, एएसआई की मौत
UP Police Constable Results
होली से पहले योगी सरकार का यूपी पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा, जारी किया रिजल्ट
dehradun road accident
देहरादून में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, दो घायल
Ranya Rao Gold Smuggling Case
गोल्ड स्मगलिंग केस: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने DRI की पूछताछ में किए बड़े खुलासे
Mosques covered
उत्तर प्रदेश में होली को लेकर मस्जिदों को ढका गया, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त
dehradun road accident
MP के धार जिले में हुए सड़क हादसा में 7 लोगों की मौत, 4 घायल