Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

होली से पहले योगी सरकार का यूपी पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा, जारी किया रिजल्ट

UP Police Constable Results: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 60,244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 के परिणाम जारी कर दिए हैं। यह जानकारी UPPRPB ने सोशल मीडिया साइट पर दी। यह परीक्षा साल 2024 में आयोजित कराई गई थी।
UP Police Constable Results

UP Police Constable Results: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 60,244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 के परिणाम जारी कर दिए हैं। यह जानकारी UPPRPB ने सोशल मीडिया साइट पर दी। यह परीक्षा साल 2024 में आयोजित कराई गई थी।

परिणाम की घोषणा

बोर्ड की ओर से लिखा गया- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत दिनांक 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त 2024 को सम्पन्न लिखित परीक्षा के उपरान्त अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल पाये गये अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में प्राप्त प्रसामान्यीकृत अंको (Normalized Score) के श्रेष्ठताक्रम एवं आरक्षण के लम्बवत एवं क्षैतिज नियमों के अनुसार, विज्ञापित रिक्तियों के सापेक्ष चयनित 60,244 अभ्यर्थियों की समेकित एवं श्रेणीवार चयन सूचियां एवं तत्संबंधी विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

परिणाम देखने का तरीका

बोर्ड ने बताया कि अभ्यर्थी अपना परिणाम- (https://ctcp24.com/uppbpbcst23/homepage.aspx) पर देख सकते हैं। बोर्ड की ओर से विज्ञप्ति में यह स्पष्ट किया गया है कि कोई भी वेटिंग लिस्ट या प्रतीक्षा सूची नहीं बनाई गई है।

सफल अभ्यर्थियों को बधाई

सफल अभ्यर्थियों को बोर्ड हार्दिक बधाई देता है। बोर्ड ने बताया कि समस्त प्रतिभागियों को शुचितापूर्ण एवं पारदर्शितापूर्ण भर्ती परीक्षा को आयोजित करने में सहयोग के लिए आभार एवं होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा