Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कोर्ट ने बढ़ाई के कविता की कस्टडी, जानें कब तक रहेंगी हिरासत में

K. Kavitha |SHRESHTH BHARAT

Delhi Liquor Scam: कोर्ट ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता की ED की कस्टडी को 9 अप्रैल तक बढ़ा दी है। उन्हें आज दिल्‍ली की राउज एवेन्‍यू कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि के. कविता की ED की रिमांड आज यानि मंगलवार को खत्‍म हो गई थी। जिसे अब कार्ट ने बढ़ा दी है। बीते शनिवार को ही कार्ट ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में आरोपी भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के. कविता की ED हिरासत 26 मार्च तक बढ़ा दी थी।

कोर्ट जाने के दौरान BRS नेता के. कविता ने कहा कि यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला नहीं है। बल्कि पॉलिटिकल लॉन्ड्रिंग केस है। यह बिलकुल गलत मामला है। हम जल्द ही बेदाग हो जाएंगे।

के. कविता पर ED ने यह आरोप लगाया था कि वह ‘साउथ ग्रुप’ का हिस्सा थीं, जिसने 2021-22 के लिए आबकारी नीति के तहत शराब कारोबार के लाइसेंस के एवज में आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी।

कोर्ट ने जांच अधिकारी को यह निर्देश दिया था कि वो नेता से जल्द से जल्द आगे की पूछताछ करके मामले को सुलझाए। साथ ही कोर्ट ने कविता को उनके पति सहित परिवार के सदस्यों के साथ-साथ उनके पीए से मिलने की अर्जी भी मंजूर कर ली थी। BRS नेता ने घर का बना खाना खाने की अनुमति के लिए भी याचिका दायर की थी।

क्या है मामला

के. कविता को ED ने 15 मार्च को हैदराबाद के आवास से गिरफ्तार किया था। उनपर यह आरोप था कि उन्होंने आबकारी नीति के तहत शराब कारोबार के लाइसेंस के एवज में आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी। के. कविता समेत दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के कई नेता इस मामले में फिलहाल जेल में हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर