Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL का पूरा शेड्यूल जारी, जानें इकाना स्टेडियम में कब होंगे LSG के मैच

IPL 2024 schedule

IPL 2024 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच इस समय दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोकसभा चुनावों के साथ लीग के क्लैश के कारण बीसीसीआई ने इसका पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया था। अब तक 21 मैचों का शेड्यूल ही फाइनल किया गया था।

अब बीसीसीआई ने दुनिया की सबसे कैश रिच लीग का पूरा प्रोग्राम जारी कर दिया है। इसके साथ ही लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले मैचों का कार्यक्रम भी सामने आ गया है।

लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेई इंटरनेशनल इकाना स्टेडियम लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का होम ग्राउंड है। यहां पर ये टीम 7 मैच खेलेगी। होम-अवे फॉर्मेट के तहत बाकी सात मुकाबले दूसरे ग्राउंड पर खेले जाएंगे।

इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के होने वाले सात मैचों का शेड्यूल यहां पर देख सकते हैं-

तारीखविपक्षी टीमस्थान
30 मार्चपंजाब किंग्सलखनऊ
7 अप्रैलगुजरात टाइटंसलखनऊ
12 अप्रैलदिल्ली कैपिटल्सलखनऊ
19 अप्रैलचेन्नई सुपर किंग्सलखनऊ
27 अप्रैलराजस्थान रॉयल्सलखनऊ
5 मईकोलकाता नाइट राइडर्सलखनऊ

जारी हुई पूरे शेड्यूल के मुताबिक आईपीएल 2024 के प्लेऑफ मुकाबले 21 मई से शुरू हो जायेंगे। 26 मई को इस लीग का महा मुकाबला यानी फाइनल मैच खेला जाएगा। लीग के आखिरी मैच की बात करें तो यह 19 मई को होगा। 20 मई को कोई मैच नहीं होगा। चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया था इसलिए अब बोर्ड ने भी आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती