Sam Pitroda India Overseas congress chairman: हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सैम पित्रोदा को कांग्रेस ने एक बार फिर से अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें फिर ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया हैं। इस बात की जानकारी खुद पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से सैम पित्रोदा को फिर ओवरसीज अध्यक्ष बना दिया गया है।
Sam Pitroda re-appointed as chairman of the Indian Overseas Congress with immediate effect pic.twitter.com/JZNb5P3PCD
— ANI (@ANI) June 26, 2024
दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान अपने बयानों से सैम पित्रोदा ने कांग्रेस पार्टी के लिए कई मौकों पर मुश्किलें खड़ी की थी। इसी के चलते उन्होंने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। सैम पित्रोदा ने कहा था कि भारत के पूर्व में रहने वाले लोग चीनी लगते हैं, वहीं दक्षिण में रहने वाले लोग अफ्रीकी लगते हैं तो पश्चिमी भारत के लोग अरब के निवासियों जैसे लगते हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उत्तर भारतीय गोरे होते हैं, शायद वो गोरों जैसे दिखते हैं।
सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
भाजपा ने कांग्रेस पर कसा तंज
भाजपा के नेता अमित मालवीय ने सैम पित्रोदा को ओवरसीज कांग्रेस का चेयरमैन बनाए जाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग को सताने वाला वापस आ गया है। कांग्रेस भारत को धोखा देती है, चुनाव के तुरंत बाद सैम पित्रोदा को वापस लाती है।
The tormentor of middle class is back… Congress hoodwinks India, brings back Sam Pitroda soon after elections. हुआ तो हुआ। pic.twitter.com/kiK3lFq1QN
— Amit Malviya (@amitmalviya) June 26, 2024
Sam Pitroda का विवादित बयान, ‘पूर्वी भारतीय चीनी लगते हैं तो दक्षिण के अफ्रीकी’