Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम का हुआ ऐलान, जानें किसे मिला मौका…

Paris Olympics 2024 | Shresth Bharat

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक के लिए हॉकी इंडिया ने भारतीय हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है, जिसकी कप्तानी हरमनप्रीत सिंह करेंगे। वहीं हार्दिक सिंह इस टीम के उपकप्तान होंगे। भारतीय हॉकी टीम में पिछले ओलंपिक में खेलने वाले कुछ सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ पांच ऐसे प्लेयर्स भी हैं जो ओलंपिक में अपना डेब्यू करेंगे। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारतीय हॉकी खिलाड़ी इस समय बेंगलुरु के SAI केंद्र में राष्ट्रीय शिविर में ओलंपिक की तैयारी में जुटे हुए हैं।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में जीता था कांस्य पदक

टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम को गत चैम्पियन बेल्जियम, आस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड और आयरलैंड के साथ पूल बी में रखा गया है। पूल अंक तालिका में शीर्ष चार में रहने वाली टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी। अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश और मिडफील्डर मनप्रीत सिंह का यह चौथा ओलंपिक होगा, वहीं कप्तान हरमनप्रीत का यह तीसरा ओलंपिक होगा। जरमनप्रीत सिंह, संजय, राज कुमार पाल, अभिषेक और सुखजीत सिंह पहली बार ओलंपिक में खेलेंगे।

भारतीय हॉकी टीम: पी आर श्रीजेश (गोलकीपर), जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय (सभी डिफेंडर), राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद ( सभी मिडफील्डर), अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मंदीप सिंह, गुरजंत सिंह (सभी फॉरवर्ड), नीलकांत शर्मा, जुगराज सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक (वैकल्पिक खिलाड़ी)

चोकर्स का टैग हटाने मैदान में उतरेगा South Africa, फिर चौंका सकता है अफगानिस्तान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग