श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

राहुल गांधी की अदालत में पेशी आज, इस मामले में हो सकती है दो साल की सजा

Rahul Gandhi | bharat jodo nyay yatra | sultanpur district court | shreshth bharat |

आज राहुल गांधी मानहानि मामले में अदालत में पेश होंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला अदालत में पेश होंगे। साल 2018 में राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी की थी। उस दौरान बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, उसी मामले को लेकर आज अदालत में सुनवाई होनी है।

विजय मिश्रा ने इस मामले से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि वह उस दौरान बीजेपी के जिला अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अमित शाह को हत्यारा कहा था। जिसके बाद विजय मिश्रा ने अपने वकील के जरिए राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। यह मामला बीते पांच सालों से चल रहा है। वहीं, विजय मिश्रा के वकील पांडेय के मुताबिक, अगर राहुल गांधी के खिलाफ सबूत मिले तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो साल की सजा हो सकती है।

आरोप है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साल 2018 में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। उस समय बीजेपी के जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा थे, उनके द्वारा ही राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में राहुल गांधी को आज सुल्तानपुर जिला न्यायलय में पेश होना है।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम नरेश ने बताया है कि मंगलवार को कुछ समय के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा थम सकती है। क्योंकि राहुल गांधी को मानहानि से जुड़े मामले में कोर्ट में पेश होना है। उनहोंने बताया कि आज यात्रा का 38वां दिन है। जयराम नरेश ने कहा कि दोपहर बजे 2 बजे से भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी के फुरसतगंज से रायबरेली के लिए रवाना होगी। राहुल गांधी रायबरेली में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। उसके बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा लखनऊ के लिए बढ़ेगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी