श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ब्रिटेन के स्कूलों में मोबाइल पर बैन, जानिए वजह

RISHI SUNAK | BRITAIN PM | MOBILE BANE | SHRESHTH BHARAT

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है ये वीडियो 51 सेकेड का है। 51 सेकेंड के इस वीडियो में पीएम ऋषि का मोबाइल तीन बार बजता है। तीसरी बार बजने पर वो फोन को अपने राइट साइड में रख देते हैं और फिर से बोलना शुरू कर देते हैं।

इस वीडियो में उन्होंने संदेश देने की कोशिश की है कि अनचाहे वक्त पर फोन बजने की वजह से कितनी परेशानी होती है। साथ ही अगर आप क्लास में हैं तो ये परेशानी आपको और बच्चों( स्टूडेंट्स) को ज्यादा होगी। इसको को लेकर पीएम ऋषि ने घोषणा की कि उनके मुल्क के सभी स्कूलों में मोबाइल बैन होगा। उन्होंने ब्रिटेन के सभी स्कूलो में फोन को बैन कर दिया गया है। ऋषि सुनक के उस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वे बार-बार बोलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन लगातार उनका मोबाइल बजने की वजह से वो बाधित हो रहे हैं। तीसरी बार फोन के बजने के बाद ऋषि सुनक फोन को जेब से निकालकर साइड में रख देते हैं और कहते हैं कि देखिए यह कितना निराशाजनक है।

पीएम ने अपने एक दूसरे में बयान में कहा है कि करीब एक तिहाई माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कहा कि फोन के कारण उनकी पढ़ाई बाधित हुई है। हम जानते हैं कि वे (मोबाइल फोन) कक्षा में ध्यान भटकाते हैं। और स्कूलों में बदमाशी का कारण बनते हैं। 

कई स्कूलों ने पहले ही उन पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे उनके छात्रों के लिए सीखने का सुरक्षित और बेहतर माहौल तैयार हुआ है। स्कूलों में मोबाइल बैन को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी की गई है। पीएम का कहना है कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे बच्चों को वह शिक्षा मिले जिसके वे हकदार हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी